Advertisement

पूर्व सांसद के पोत्रों के यज्ञोपवीत में शामिल हुए आम व् खास

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के पोत्रों के यज्ञोपवीत संस्कार के अवसर पर देश व् राज्य के कई गणमान्य और आम रहिवासी शामिल हुए। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित पांडेय के आवास पर 25 जनवरी को यज्ञो पवित्र संस्कार के मटकोर के प्रीतिभोज में सैकड़ो गणमान्य शामिल हुए।

पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के पोत्र विवस्वान और वेदांत के यज्ञोपवित्र संस्कार के अवसर पर 25 जनवरी को आयोजित मटकोर समारोह एवं प्रीतिभोज कार्यक्रम मे कई गणमान्य और आम रहिवासी शामिल हुए।

ट्रांसपोर्टर रितु पांडेय के पुत्र विवस्वान और भाजपा बोकारो जिला मंत्री बिक्रम पांडेय के पुत्र वेदांत के समारोह मे गणमान्य जनों मे मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय व बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह सहित सीसीएल के स्थानीय महाप्रबंधक, पुलिस पदाधिकारी और काफी संख्या मे भाजपा के पदाधिकारी, श्रमिक संगठन के पदाधिकारी तथा अन्य दलों के भी पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायिका मैथिली ठाकुर अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। यज्ञो पवित संस्कार का कार्यक्रम 26 जनवरी को है, जिसमे काफी संख्या मे गणमान्य के साथ आम रहिवासी के शामिल होने की उम्मीद की जाती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *