सहारा इंडिया के विरुद्ध आंदोलन के लिए बनाई गयी कमेटी

हाई कोर्ट ने सहारा इंडिया को मार्केट से पैसा लेने को माना कर रखा है-गणेश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सहारा इंडिया के जमाकर्ता तथा अभिकर्ताओं की बैठक 18 सिफाम्ब को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में चास के जोधाडीह मोड़ स्थित राम रूद्र +2 हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया। उक्त बैठक संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र कुमार कुशवाहा उपस्थित रहे। यहां नई कमिटी का गठन किया गया।

ज्ञात हो कि, विगत लगभग दो वर्षों से सहारा इंडिया (Sahara India) द्वारा निवेशकों का परिपक्वता राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस बैठक में सहारा इंडिया के पीड़ित जमाकर्ता तथा अभिकर्ता द्वारा सहारा इंडिया के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई गयी।

बैठक में निवेशकों का पैसा कैसे भुगतान कराया जाए इसके लिए विशेष रूप से चर्चा किया गया। साथ हीं स्थानीय स्तर पर कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से बोकारो जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार, जिला उपाध्यक्ष गणेश कुमार वर्णवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, सह कोषाध्यक्ष सतीश चंद्रा, आदि।

जिला महासचिव सुमित कुमार वर्णवाल, संयुक्त सचिव सुभाष दुबे तथा रंजीत कुमार, संगठन सचिव मुन्ना कुमार, राजेंद्र दास, सुखदेव महतो, दीपक कुमार साव तथा दिलीप कुमार, मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार, सह मीडिया प्रभारी राकेश कुमार रोशन को बनाया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि अब हम सभी का सब्र का बांध अब टूट गया है। अब हम सब साथ मिल कर सहारा इंडिया के विरुद्ध जोरदार आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे केंद्र सरकार से मांग करते है कि सहारा इंडिया जो आम लोगो का पैसा गबन कर रखा है उसे दिलाने का कार्य करे।

साथ ही संस्था प्रमुख सुब्रत राय तथा इसमें सम्मलित सभी लोगो को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही करे। सचिव गणेश कुमार बरनवाल ने कहा कि बीते 23 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट ने सहारा इंडिया को मार्केट से पैसा लेने को मना कर रखा है, इसके बावजूद कुछ लोग सहारा इंडिया के नाम पर सफेद कागज पर साइन करवाकर पैसे ले रहे हैं।

उन्होंने वैसे लोगो से आग्रह किया कि आज जो भी सहारा इंडिया में पैसा जमा कर रहे हैं, वह जमा करना बिल्कुल बंद कर दें और सारे लोग आंदोलन के लिए तैयारी करे। बैठक में जोधाडीह मोड़ के वरिष्ठ रंजन प्रसाद के विरुद्ध स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आंदोलन की बात कही।

 825 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *