Advertisement

बीएंडके में धूमधाम से मनाया गया कोल इंडिया का स्‍थापना दिवस

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल बीएंडके मुख्यालय करगली के महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में कोल इंडिया (एनसीडीसी) का 50वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कोल इंडिया का झंडत्तोलन व कॉर्पोरेट गीत गाकर किया गया।

इस दौरान मौके पर क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) के. रामाकृष्णा ने एनसीडीसी से लेकर बीएंडके के अभी तक के गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि एनसीडीसी ने कोल इंडिया को एक मजबूत आधार प्रदान किया है। सभी के मार्गदर्शन, अनुभव एवं विरासत की बदौलत कंपनी सफलतापूर्वक देश की ऊर्जा आवश्‍यकता को पूरा करने में सक्षम है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर प्रभात फेरी निकली गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक जी चौबे, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, एसओ शंभू नाथ झा व बी के ठाकुर, एसओपी विनय रंजन, एसओसी सतीश कुमार, कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह के अलावे दर्जनों यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *