Advertisement

सीएम ने प्रखंड स्तरीय जन कोविड जांच अभियान का किया ऑनलाइन उद्घाटन

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) ने 24 मई को प्रखंड स्तरीय जन सर्वे एवं एंटीजन टेस्ट आधारित कोविड जांच अभियान का राँची से ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस अभियान को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप बोकारो जिला एवं दुमका जिला को प्रथम चरण के लिए चयनित किया गया है। मुख्यमंत्री उद्घाटन सत्र पर सीएम ने जरीडीह प्रखंड अंतर्गत खुटरी पंचायत की सेविका अनिता देवी, सहिया मीना देवी एवं सीएचओ प्रियंका मुर्मु से ऑनलाइन संवाद किया।
उद्घाटन के अवसर पर उपायुक्त राजेश सिंह, उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक, अनुमंडल पदाधिकारी चास शशि प्रकाश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) अनंत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी जरीडीह उज्जवल कुमार सोरेन, रेफरल अस्पताल जैनामोड़ प्रभारी डॉ जितेंद्र सिंह, अंचल अधिकारी नरेश रजक, खुटरी पंचायत के मुखिया लीलावती देवी, पंचायत समिति सदस्य अंबिका देवी, स्वास्थ्य कर्मी सहित खुटरी पंचायत के सेविका व सहिया आदि उपस्थित थे ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *