Advertisement

बेरमो कोयलांचल में चित्रांशों ने की भगवान चित्रगुप्त की आराधना

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के कई स्थानों पर 3 नवंबर को चित्रांशों ने भगवान चित्रगुप्त की आराधना की।

जानकारी के अनुसार बेरमो कोयलांचल के करगली बाजार, सुभाषनगर, स्टाफ क्वार्टर ढोरी, संडेबाजार, कथारा, नवाडीह, गोमिया व तेनुघाट में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई।

ज्ञात हो कि भगवान चित्रगुप्त कलम-दवात के देवता हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को उनकी पूजा श्रद्धा के साथ की जाती है। पूजा के बाद चित्रांश (कायस्थ) भगवान चित्रगुप्त के मंत्र सहित अपनी आमद और खर्च का भी उल्लेख करते हैं।

बताया जाता है कि फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सुभाषनगर स्थित चित्रगुप्त भवन में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। मौके पर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ शकुंतला कुमार, जेपी सिन्हा, रतन लाल, कमलेश सिन्हा, संजय सिन्हा, राजेश सिन्हा, अरविद सिन्हा, बिट्टू सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, अमित सिन्हा, आनंद सिन्हा आदि मौजूद थे।

करगली बाजार स्थित एसबीआई बैंक के समीप सीबीए क्लब में कायस्थ महापरिवार की ओर से भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। यहां मौजूद गणमान्य जनों ने सामूहिक रूप से दवात पूजन किया।

मौके पर इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिन्हा, नवनीत कुमार, लव कुमार अंबष्ठ, संजय सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, संजय कुमार अंबष्ठ, अशोक सिन्हा सहित लोग मौजूद थे। संडे बाजार में चित्रगुप्त महापरिवार के सदस्यों ने सुबह में पूजा अर्चना की।

शाम को चित्रांश परिवार द्वारा सामूहिक प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। क्षेत्र के कई जगहों पर भगवान चित्रगुप्त के प्रतिमा के समक्ष बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मत्था टेककर क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *