बीआरएल डीएवी के बच्चों ने जेईई मेंस में बाजी मारी

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में चंद्रपुरा प्रखंड के भंडारीदह स्थित बीआरएल डीएवी (BRL DAV) के चार छात्रों ने जेईई मेंस परीक्षा में उत्तीर्णता प्राप्त कर विद्यालय का परचम लहराया है। विद्यालय की इस अप्रतिम सफलता पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आर के सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार बीआरएल डीएवी के छात्र ओम कुमार ने 94.64 परसेंटाइल, कनिष्क कृष्ण ने 93.73 परसेंटाइल, अमन कुमार झा ने 90.13 परसेंटाइल तथा मोहम्मद हुजीफा अशरफ ने 88.55 परसेंटाइल प्राप्त करने में सफलता पायी है। विद्यालय की इस अप्रतिम सफलता पर विद्यालय के प्रभारी

प्राचार्य आर के सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए सफलतम छात्रों, उनके अभिभावकों एवं विद्यालय के शिक्षकों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। जिनके कुशल निर्देशन में बच्चों ने यह मुकाम हासिल किया है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को जीवन के पथ पर निरंतर बढ़ते रहने हेतु प्रेरित किया और आगे भी बेहतर परिणाम प्राप्त करने की बात कही।

 176 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *