झारखंड को बचाने के लिए जयराम महतो का साथ देना होगा-मुखिया

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड की अस्मिता को बचाने के लिए राजनीति के मैदान में आना होगा। तब जाकर जल, जंगल, जमीन को बचाया जा सकता है। अलग राज्य होने का मतलब झारखंड के रहिवासियों को सही जानकारी नहीं था, जिसके चलते बाहरी इसे लुटने में मस्त थे।

अब येसा नहीं होने दिया जाएगा। अपना सांसद, अपना विधायक होगा तब जाकर झारखंड को बचाया जा सकता है। इसलिए जयराम महतो का साथ देकर विधानसभा चुनाव में झारखंड से अधीक सीट विधानसभा से जीत दर्ज कराना होगा। तब जाकर झारखंडियो का सम्मान बचेगा।

उक्त बाते कसमार प्रखंड के हद में दुर्गापुर पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार महतो उर्फ अमर लाल ने 15 जून को एक भेंट में कही। मुखिया महतो ने कहा कि जब से अलग राज्य बना तब से अब तक सिर्फ लुट ही हुआ। इसे देखने वाला कोई नहीं रहा। झारखंड को बचाने के लिए जयराम महतो का अवतरण हुआ है। झारखंड की जनता अब जाग गया है।

अपने हक़ अधिकार के लिए मुलवासी जाग चुका है। अपना हक कैसे लिया जाता है यह आनेवाला समय ही बतायेगा। बहुत जल्द 1932 का खातियान लागु होकर रहेगा।

मुखिया महतो ने कहा कि झारखंड के खतियानी मुलवासी अपना हक़ अधिकार के लड़ाई जयराम महतो के नेतृत्व में आंदोलन जारी रखे है। आंदोलन को अब कुचलने का किसी में ताकत नहीं है। कहा कि झारखंडियों का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो झारखंड का विरोध करेगा, झारखंड में वैसे तत्वों को सबक सिखाने की जरुरत है। साथ हीं वैसे लोगों की पहचान करने की भी जरूरत है।

 85 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *