सीएम आवास में मुख्यमंत्री सोरेन ने किया वृक्षारोपण

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren)  ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित अपने आवासीय परिसर में पौधरोपण किया।
मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने यहां आम का पौधा लगाया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम लोगों ने पौधरोपण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संतुलन में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पर्यावरण की सुरक्षा मनुष्य जीवन से जुड़ा विषय है। पर्यावरण का संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।
सीएम सोरेन ने कहा कि हर हाल में राज्य में हरियाली बनाए रखने की आवश्यकता है। हमें आने वाली भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प आज लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य को और अधिक गहरा करने के लिए प्रेरित करता है। मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्यवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का द्वारा भी पौधरोपण किया गया। मौके पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, रांची जिला उपायुक्त छवि रंजन, डीएफओ रांची अशोक कुमार दुबे, पीसीसीएफ पीके वर्मा, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 197 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *