मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुग्दा में किया चुनावी सभा

मुख्यमंत्री ने दुग्दा में किया चुनावी सभा

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)(Bokaro)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन से खाली हुए सीट पर उपचुनाव 3 नवंबर को होना है। जिसको लेकर 28 अक्टूबर को दुगदा के खेल मैदान में महा गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के पक्ष में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुग्दा में चुनावी सभा को संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में अचानक लॉकडाउन लगाने से प्रवासी मजदूरों को काफी दिक्कतों का सामना करने को मजबूर होना पड़ा। बोकारो के दर्जनों लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। वहीं प्रवासी मजदूर भूखों मरने को विवश हुए। मगर भाजपा की सरकार ने थाली और मोमबत्ती जलाने का काम किया। मैंने अपने प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को घर लाने के लिए ट्रेन, बस, हवाई जहाज तक की व्यवस्था की। साथ ही उनके खाने-पीने की पूर्ण व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने बिजली बिल का भुगतान सही ढंग से नहीं किया जिसके कारण हम झारखंड वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महागठबंधन के एनडीए सरकार ने हमेशा लोगों को छलने का काम किया। बेरमो विधानसभा के जय मंगल सिंह को हाथ छाप पर एक नंबर पर बटन दबाकर विजई बनाने का काम करें। प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि मेरे पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह आप लोगों के बीच काफी आदरणीय रहे हैं। इस क्षेत्र के हर मजदूरों, ग्रामीणों के दिल में बसे हैं उनके काम आए। इसलिए वे अपने क्षेत्र से पांच बार विधायक बने। मैं उन्हीं के नक्शे कदम पर चल कर आपके हर समय काम करने का कर्जदार हूं। मैं अपने क्षेत्र के लोगों को उन्नति के मार्ग में ले जाने को हमेशा तत्पर रहूंगा। उस कर्ज को उतारने के लिए आप लोगों के साथ खड़ा हुआ हूं।
इस मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, पूर्व मंत्री मन्नान मलिक, पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, मंजूर अंसारी, हीरालाल मांझी,कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, बोकारो जिलाध्यक्ष नीतू सिंह आदि ने सभा को संबोधित किया।
फिरोज आलम/

 292 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *