Advertisement

नहाए खाए के साथ तेनुघाट में छठ महापर्व का शुभारंभ

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। लोक आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान 5 नवंबर को नहाए खाए के साथ शुरु किया गया। छठ व्रतीयों ने विधि विधान से यहां नहाय खाये को लेकर कद्दू-भात का सेवन किया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट एवं इसके आसपास के क्षेत्र में पूरे अनुष्ठान एवं धूमधाम के साथ छठ पर्व मनाया जा रहा है। चारों ओर छठ माता के गीत से गुंज उठा और पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया है।

खड़ना पर्व के दिन व्रत धारी उपवास कर भगवान भास्कर की आराधना कर पूरे पवित्रता एवं शुद्धता पुर्वक खीर बनाकर उसे ग्रहण कर खड़ना पर्व मनाया जाएगा। साथ हीं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया जाएगा। इसकी तैयारी चारों ओर पूरे जोर शोर से चल रही है। वही छठ पर्व मनाने को लेकर आज बाजार में छठ के सामान लेने को काफी रौनक दिखाई दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *