टोरी फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने से चंदवा वासियों में हर्ष

ब्रिज निर्माण कार्य शुरू होना सभी राजनीतिक दलों की संघर्ष का नतीजा-अयुब खान

माकपा नेता के कफन सत्याग्रह के बाद जीएम, डीआरएम ने निर्माण के दिए थे निर्देश

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। माकपा के वरिष्ठ नेता सह कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, जिला सचिव सुरेंद्र सिंह ने 6 फरवरी को संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि लातेहार जिला के हद में टोरी जंक्शन स्टेशन के पश्चिम में फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यह उपलब्धि माकपा सहित सभी राजनीतिक दलों और आम जनों के संघर्ष का नतीजा है।

कहा गया कि उक्त फुट ओवरब्रिज आंदोलन में सभी राजनीतिक दलों कांग्रेस, भाजपा, राजद, झामुमो, भाकपा, लोजपा, भाकपा माले, झारखंड मजदूर किसान समिति, जदयू और पत्रकारों ने भी समर्थन व् सहयोग दिया है। आमजन भी हमारे लंबे संघर्ष में साथ रहे इसके लिए सभी को साधुवाद।

कहा गया कि लंबे संघर्षों का ही नतीजा है फुट ओवरब्रिज ब्रिज का निर्माण होना। कार्य शुरू होने से चंदवा प्रखंड वासियों में हर्ष है। उम्मीद और आशा है कि जल्द ही फुट ओवरब्रिज निर्माण हो जाएगा और दसकों से शुक्र बाजार से हाई स्कूल जाने वाले आम रास्ता की समस्या का समाधान हो जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया कि फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य स्वीकृत होकर एक वर्ष से स्थगित था। शुरु नहीं हो रही थी। हमारी पार्टी के अलावा सभी ने मिलकर फुट ओवरब्रिज निर्माण के संघर्ष को शांति पूर्वक आगे बढ़ाया। आंदोलन में साथ रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार, राजनीतिक दल के साथी, हमारे पार्टी कार्यकर्ता आज हमारे बीच नहीं रहे। वे आज होते तो काफी खुश होते।

इस अवसर पर पंसस खान ने बताया कि स्टेशन के पश्चिम में फुट ओवरब्रिज निर्माण की अधिक जरूरत तब पड़ी जब हिंडाल्को ने टोरी आईओडब्ल्यू आफिस के सामने से पश्चिम तक बॉक्साइट पत्थर गिराकर रेलवे मालगाड़ी में बाक्साईट पत्थर लोड करने लगे।

इससे शुक्र बाजार से हाई स्कूल जाने वाले रास्ता मे मालगाड़ी खड़ी होने लगी। बाक्साईट पत्थर से रास्ता अवरूद्ध हो गया था। इसके बाद रेलवे ने रास्ते पर गेट लगाकर उसे बंद कर दिया। इससे स्कूल, अस्पताल, कॉलेज, ब्लाक आने जाने वाले रहिवासियों को काफी परेशानी होने लगी।

बताया कि इस समस्या पर स्थानीय पत्रकार शशि शेखर पाठक और आमजनों से हमेशा चर्चा होने लगी। इसके बाद 2004 के पहले माकपा ने आम जनों को गोलबंद कर धरना प्रदर्शन शुरू किया। उस समय पार्टी ने एक सप्ताह तक लगातार आंदोलन किया था।

उस आंदोलन में धनबाद रेल मंडल में हड़कंप मच गया था। एडीआरएम समेत कई रेल के आला अधिकारी विशेष सैलून से टोरी पहुंचकर वार्ता किया था। वार्ता के क्रम में खबर का कवरेज करने पहुंचे खबरनामा के छायाकार का कैमरा कैसेट रेल अधिकारियों के निर्देश पर छिन लिया गया था।

इस मांग को लेकर पार्टी ने दो दशक से अधिक समय से आम जनता के साथ मिलकर लगातार आंदोलन चलाया, इसमें कफन सत्याग्रह, घंटों रेल चक्का जाम, धरना प्रदर्शन, अनशन, भुख हड़ताल, रैली, जनसभा कर फुट ओवर ब्रिज की मांग रखी गई। बताया कि रेल मंत्रालय भारत सरकार, रेल मंत्री, रेलवे चेयरमैन, हाजीपुर जीएम, धनबाद रेल मंडल समेत कोई संस्था नहीं बचा जहां से पार्टी ने इसके लिए गुहार नहीं लगाया।

खान ने कहा कि सभी के संघर्ष का नतीजा है फुट ओवरब्रिज निर्माण का शुरू होना। इसके निर्माण कार्य शुरू होने पर आंदोलन में सहयोग देने वाले सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, पत्रकारों, आम जनों का माकपा शुक्रिया अदा करता है और भरोसा देती है कि फुट ओवरब्रिज बनने तक पार्टी चैन से नहीं बैठेगी।

उन्होंने बताया कि कार्य शुरू होने पर माकपा ने हाजीपुर रेलवे जीएम अनिल कुमार खंडेलवाल, धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा को साधुवाद दिया है।

साधुवाद देने वालों में माकपा के वरिष्ठ नेता अयुब खान, जिला सचिव सुरेंद्र सिंह, रसीद मियां, अंचल सचिव बैजनाथ ठाकुर, ललन राम, बीगन राम, कुलेश्वर साव, पचु गंझु, साजीद खान, द्वारिका ठाकुर, मनु उरांव, सनीका मुंडा, दसवा परहैया, बीनोद परहैया, सनीफ मियां, मोफील खान, जाकीर खान, आदि।

ईसहाक अंसारी, निरंजन ठाकुर, रियाजूल मिस्त्री, साकीर खान, मुन्ना गंझु, गोपी गंझु, पूर्व पंसस फ़हमीदा बीवी, आशा देवी, कशीरन बीवी, रमजान साइं चिस्ती, बीनोद उरांव, सुलेंन्द्र गंझु, गणपति लोहरा, सुधन गंझु समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल थे।

 64 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *