चंडीगढ़ की दिव्या नेहरा बनी मिस वोगस्टार इंडिया

जबकि गोवा की अमृता केशरी और असम की संगीता ने जीता मिसेज वोगस्टार इंडिया का ख़िताब

जयपुर। ग्लैमर और रोशनी से भरे ग्रैंड फिनाले में चंडीगढ़ की दिव्या नेहरा ने अन्य प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए मिस वोगस्टार इंडिया (Miss Vogstar India) का ताज अपने नाम कर लिया है। वहीं दूसरी ओर गोवा की अमृता कुमार केशरी और असम की संगीता पछानी ने ली मेरिडियन होटल में आयोजित मिसेज वोगस्टार इंडिया ख़िताब जीता। वोगस्टार महिलाओं का एक समावेशी मंच जो उनको अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाने में तत्पर है।

जयपुर के ली मेरिडियन होटल में चल रहे फैशन वीक कम ब्यूटी पेजेंट का आयोजन 14 से 16 अप्रैल को संपंन हुआ। राज्य स्तरीय फैशन वीक में 80 विजेताओं ने हिस्सा लिया। ग्रैंड फिनाले में राज्यों से आये उभरते डिजाइनरों ने उत्कृष्ट डिज़ाइन किया, ब्यूटी पेजेंट में भाग ले रही युवा प्रतिभागियों द्वारा रैंप पर प्रदर्शित भी किया गया। इस शो में जयपुर फैशन उद्योग की हस्तियां देखी गईं।

जिसमें स्टाइल्स कूल के संस्थापक अभिमन्यु तोमर, एचआईएफटी की निदेशक अंजलि गुप्ता और भूतपूर्व क्राउन होल्डर स्वाति कुमार जैसे नाम शामिल हैं। वोगस्टार की संस्थापक कीर्ति चौधरी ने कहा, “महीनों तक कड़ी मेहनत के बाद इन उत्साही महिलाओं को ताज पहनते हुए देखना मेरे लिए ये एक गर्व और संतुष्टि का क्षण है।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मुझे इन महिलाओं से जो समर्थन मिला, उससे फिर बार महिलाओं के लिए समान अवसर पैदा करने के विश्वास और सिद्धांत को सही साबित किया है। मैं वोगस्टार ब्यूटी पेजेंट 2023 की सफलता देख कर बहुत रोमांचित हूं।” वोगस्टार ब्यूटी पेजेंट और फैशन शो की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उनहोंने सभी स्प्राधियों को बधाई दी।

इस फैशन वीक कम ब्यूटी पेजेंट को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया था। मिस वोगस्टार इंडिया और मिसेज वोगस्टार इंडिया के तहत तीन राष्ट्रीय विजेताओं को क्राउन पहनाया गया। मिसेज वोगस्टार इंडिया को आगे फिर से दो समूहों में वर्गीकृत किया गया है, पहले समूह में 18-35 आयु वर्ग की विवाहित महिलाओं ने भाग लिया।

जबकि 36-50 आयु वर्ष की महिलायें समूह 2 में शामिल रही। प्रतिस्पर्धा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने और सभी आयु समूहों की महिलाओं को शामिल करने के उद्देश्य से मिसेज वोगस्टार इंडिया को दो वर्गों में बांटा गया।

वहीं दूसरी ओर, प्रतिभाशाली डिजाइनर ग्रैंड फिनाले में भारत के बहुसांस्कृतिक पहलू को प्रदर्शित करने के कार्यरत रहे। ग्रैंड फिनाले फैशन शो एलिसन वुडहैम द्वारा कोरियोग्राफ किया।

एलिसन को फैशन उद्योग में 20 साल का अनुभव है और उन्होंने सब्यसाची, डिओर, अनामिका खन्ना और अन्य शीर्ष डिजाइनरों के लिए शो किए हैं। वोगस्टार टीम में सभी महिला सदस्य शामिल हैं जो इस विश्व को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाने के अपने उद्देश्य में विश्वास करती हैं।

स्कैनिंग राउंड के दौरान, वोगस्टार को 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों की 1200 महिलाओं से पंजीकरण प्राप्त हुआ, जो समाज में अपनी पहचान बनाना चाहती थीं। पंजीकरण के बाद, संगठन ने प्रत्येक क्षेत्र से एक विजेता का चयन करने के लिए सभी राज्यों में सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की।

 171 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *