जगतगुरू श्रीराम कृष्ण बनकर तैयार, बहुत जल्द जाएगी सेंसर बोर्ड

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। झारखंड में बनी फिल्म जगतगुरू श्रीराम कृष्ण बनकर तैयार हैं। यह फिल्म बहुत जल्द सेंसर बोर्ड भेजी जाएगी। ताकि इसे जल्द रिलीज किया जा सके।

जानकारी के अनुसार उक्त फिल्म पूर्ण रूप से सामाजिक, आध्यात्मिक और संदेशात्मक हैं। जो आम दर्शकों को संदेश देने के साथ अध्यात्म के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगी।

उक्त फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है। दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह भी हैं। शुरू से ही फिल्म का प्रचार प्रसार जारी हैं और फिल्म का निर्माण भी उच्च कोटि का किया गया हैं।
गजानंद पाठक इससे पूर्व भी अध्यात्म जगत से जुड़ी फिल्मों का ही निर्माण करते रहें हैं। उनकी विशेष रुचि इसी प्रकार की फिल्मों को लेकर हैं। जो वर्तमान और भविष्य में भी अमर होगी। दर्शक इसे आज भी देखेंगे और कल भी देखेंगे।

ज्ञात हो कि रामकृष्ण परमहंस के शिष्यों में स्वामी विवेकानंद सबसे प्रमुख थे। विवेकानंद ने रामकृष्ण परमहंस के आदर्शों को दुनिया भर में फैलाया। रामकृष्ण परमहंस के सिद्धांतों ने आधुनिक भारतीय धर्म और संस्कृति को गहराई से प्रभावित किया है। रामकृष्ण परमहंस के विचार और सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। वे हमें आध्यात्मिकता के उच्चतम लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं।

वीईसी फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म जगतगुरू श्रीराम कृष्ण वास्तविकता को जन – जन तक पहुंचाने वाली है। यह एक महान धार्मिक फिल्म है। जो भक्ति भाव जगाने के साथ – साथ मंनोरंजन भी करेगी। भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडेकर और महालक्ष्मी ने इस फिल्म में भावों से भरा गीत और भजन गाये हैं।

फिल्म का संगीत अजय मिश्रा ने दिया है। जो उच्च स्तरीय संगीत है। फिल्म के निर्देशक बिमल कुमार मिश्र है। जिन्होंने बहुत ही अच्छा काम किया है। उक्त फिल्म के निर्माता हजारीबाग निवासी गजानंद पाठक हैं। फिल्म में साधक रामकृष्ण का अभिनय अमरकांत राय ने किया है और जगत गुरु रामकृष्ण परमहंस का अभिनय गजानंद पाठक ने किया है। सभी कलाकारों का अभिनय फिल्म की गुणवत्ता और सुंदरता को बहुत ही ऊंचाई तक ले जाता है।

मुकेश राम प्रजापति ने स्वामी विवेकानन्द का अभिनय किया है। मनोज पांडेय, संजय तिवारी,चांदनी झा, श्रेष्ठा भट्टाचार्य, प्रशांत कुमार पांडेय उर्फ टोनी, पी.के सेनगुप्ता, दीपक घोष, अजीत अरोरा ने मुख्य कलाकरों के रूप में अच्छा अभिनय का प्रदर्शन किया है।

सभी अभिनेता एवं अभिनेत्री झारखंड के कलाकार हैं। यह फिल्म मनोरंजन और भक्ती, श्रद्धा जागने के साथ – साथ शिक्षा और मानव कल्याण हेतु बनाई गईं उच्च स्तरीय फिल्म है। इस फिल्म में युवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश है।

 82 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *