Advertisement

नवनिर्मित कायाकल्प विद्यालय भवन शीघ्र चालू करे सीसीएल प्रबंधन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के सीसीएल ढोरी क्षेत्र द्वारा अंगवाली गांव में सीसीएल प्रबंधन द्वारा छह करोड़ की लागत से निर्माण किया गया दुमंजिला कायाकल्प विद्यालय भवन पूर्णरूप से बनकर तैयार है।

अब प्रबंधन को चाहिए कि किसी भी नामी शिक्षण संस्था को इसे सुपुर्द करे और ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने की दिशा में पहल करने की जरूरत है।
इधर संबंधित संवेदक की ओर से *जगत प्रहरी* को 11 फरवरी को बताया गया कि विद्यालय भवन सहित अन्य सुविधायुक्त सभी कमरे का निर्माण, बाहरी परिसर, मुख्य द्वार आदि निर्माण कर ली गई है। बताया कि इसकी लिखित सूचना सीसीएल प्रबंधन को दिया जा चूका है।

अंगवाली गांव के पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने प्रबंधन का ध्यान इस ओर केंद्रित करते हुए कहा है कि जब प्रबंधन पूर्व अधिग्रहित भूमि पर भव्य कायाकल्प दुमंजिला विद्यालय भवन का निर्माण कराई है तो अंगवाली सहित समीपस्त क्षेत्र के ग्रामीणों के बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल कराने की ओर अग्रसर होनी चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *