एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के गांधीनगर स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के जन आरोग्य केन्द्र (अस्पताल) द्वारा 13 फरवरी को मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन रांची के अम्बाटोली सृजन वैली स्कूल में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 197 रोगियों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दी गयी।
सीसीएल के जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सृजन वैली स्कूल अम्बाटोली में आयोजित मेगा जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 197 रोगियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। बताया गया कि इस अवसर पर विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं हाइपरटेंशन की नि:शुल्क जांच की गई। इसके अतिरिक्त अन्य सामान्य बीमारियों की जांच एवं उपचार भी किया गया तथा सभी लाभार्थियों को नि:शुल्क दवा दी गई।

आयोजित शिविर के सफल संचालन में गांधीनगर अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ इंचार्ज) डॉ भरत सिंह, सीएसआर इंचार्ज सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रीति तिग्गा, डॉ आशिमा, डॉ सत्यप्रकाश रंजन, डॉ नीलू, डॉ शिल्पी झा, डॉ नीतू सिंह, डॉ वीणा, प्रबंधक सीएसआर चंदन कुमार, प्रबंधक सीएसआर जॉन बोदरा, प्रबंधक सीएसआर मुन्ना कुमार सिंह, कमलेश पंडित सहित लगभग आधा दर्जन पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
जनसंपर्क विभाग के अनुसार सीसीएल द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में आए मरीजों एवं स्थानीय रहिवासियों ने कंपनी के इस प्रयास की जमकर सराहना की।
![]()













Leave a Reply