बीएंडके में सीसीएल सीकेएस कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

भारतीय मजदूर संघ देश का नंबर वन संगठन-रविंद्र

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। केंद्रीय श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ की कार्यसमिति बैठक 15 जून को बोकारो जिला के हद में महिला मंडल करगली में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीसीएल सीकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार मिश्रा तथा संचालन महामंत्री राजीव रंजन सिंह द्वारा किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय और झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार उपस्थित थे। बैठक में संघ के प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं सचिव से कार्यवृत्त लेते हुए सदस्यता बढ़ोतरी पर ध्यान आकर्षित करने को कहा।

संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार ने भारतीय मजदूर संघ के नीति की जानकारी देते हुए कार्यकर्ता से कर्तव्य का पालन करने पर ध्यान आकर्षित किया। पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश का नंबर वन संगठन है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश के सभी क्षेत्र में भारतीय मजदूर संघ अपने कामगारों का राष्ट्र हित, उद्योग हित और श्रमिक हित के नीति के तहत कार्य कर रही है।

इस अवसर पर बीएंडके क्षेत्र के अघ्यक्ष राम निहोरा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष विनय पाठक और एरिया सचिव दिलीप मारिक ने कहा कि संगठन हमेशा अपने श्रमिकों के हक अधिकार के लिए गंभीर रहा है। इकाई स्तर से लेकर कंपनी स्तर तक भामसं अग्रणी भूमिका निभाता है।

कहा गया कि कोयला मजदूरों का वेतन समझौता हो या अन्य सामाजिक सुरक्षा, कल्याण संबंधी मुद्दे, सभी मुद्दों के समाधान में संघ की अग्रणी भूमिका रहती है। कहा गया कि संघ सदा कामगारों के हितों की रक्षा करेगा।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शरुआत श्रमिक गीत, दीप प्रज्वलित तथा स्वागत गान के साथ किया गया। इसके बाद संगठनत्मक विस्तार, सदस्यता बढ़ोतरी आदि विषयों पर चर्चा की गई।

मौके पर बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, अरुण सिंह, संजय कुमार चौधरी, दिलीप मारिक, राम निहोरा सिंह, विनय पाठक, दिनेश पांडेय, अनिल सिंह, संजय पांडेय, जय प्रकाश झा, माया कुमारी, संजय सिंह, शशि सिंह, निर्गुण महतो, मनोज कुमार, रामेश्वर मंडल, विशाल कुमार, दिलीप कुमार, शशि भूषण, विनय कुमार सिंह, कुलदीप, ललन मल्लाह, दिलीप गोस्वामी, शिव सिंह आदि उपस्थित थे।

 76 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *