प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली दक्षिणी पंचायत के घरबारी के निकट चरने के क्रम में विद्युत तार की चपेट में आने से मवेशी की दर्दनाक मौत हो गयी।
इस बावत अंगवाली दक्षिणी पंचायत टोला लोबनडीह के स्व. कार्तिक मांझी की विधवा रासमनि देवी ने 10 फरवरी को पेटरवार थाना में आवेदन दिया है कि उसका बड़ा बैल (मवेशी) जो घरबारी के निकट बीते 9 फरवरी की शाम चर रहा था, कि अचानक पहले से गिरा हुआ विद्युत तार की करंट के चपेट में आ गया। जिससे बैल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।
इसकी सूचना तुरंत विद्युत विभाग जैनामोड़ प्रमंडल को दिया गया।एक विद्युतकर्मी दशरथ प्रसाद यहां आकर जायजा भी लिया। घटना स्थल पर अंगवाली दक्षिणी पंचायत के मुखिया पति अशोक प्रगनेत, उप मुखिया मोहन मांझी, रासमनी देवी, इंद्रलाल मांझी, संजय नायक सहित मुहल्ले के कई ग्रामीण पहुंचे थे। महिला के आवेदन पर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। अब विभागीय पशु-चिकित्सक द्वारा जांचोपरांत रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया होगी।
![]()













Leave a Reply