रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। वार्षिक एवं बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व सत्र 2025-26 के समापन पर डीपीएस बोकारो में सत्रांत विशेष असेंबली आयोजित की गई। सीनियर विंग में कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणा-गीत नई डगर नया सफर से की गयी।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, नृत्य और वाद्य-वादन से मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। शिव तांडव स्तोत्र के सामूहिक गायन और असमी गीत फागुनेर ओ मोहोना पर नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रा वर्तिका दुबे ने कविता कुपित याग्यसैनी की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ ए.एस. गंगवार ने विद्यालय पत्रिका डीपीएस बोकारो क्रॉनिकल्स सहित विभिन्न विभागों की पत्रिकाओं का विमोचन किया। समारोह में प्राइमरी विंग में हेड बॉय रेयांश सिंह ने भावुक संबोधन दिया। लिटिल स्टार कॉन्टेस्ट, फैशन शो और फुलवारी प्रदर्शनी के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की सीख दी और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया।
![]()













Leave a Reply