वाऊ सिनेमा के प्रथम वर्षगांठ पर कटा केक, बॉलीवुड फिल्म ब्लडी इश्क का मुहूर्त

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची में ओटीटी प्लेटफार्म वाऊ सिनेमा का प्रथम वर्षगांठ समारोह बीते 17 दिसंबर को होटल द रासो में धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर बॉलीवुड व भोजपुरी अभिनेता कुणाल सिंह, गायक व अभिनेता आलोक कुमार, अभिनेत्री प्रिया राजपूत ने दीप प्रज्वलित कर केक काटा। होटल द रासो में उपरोक्त कलाकारों के अलावा हैदराबाद से कैमरामैन भास्कर डोरनाला, शशिनाथ दूबे, बनारस के डीओपी संदीप गुप्ता भी मौजूद रहें।

इसके अतिरिक्त रांची से देवेश खान, आनंद जलान, सिराज अहमद, निगार सुल्ताना, वीणाश्री, वर्षा ऋतु, रोहित आर.के, इन्द्रजीत सिंह, ऊमी झारखंडी, कुमार गहलौत, विजय कुमार सिंह, राज अली, आसिफ़ अली, कविता होरो, पप्पू खान, मजबूल खान, डॉ जे.सी राज, रमेश चंद्र झा, दिनेश कुमार, अभय दा सहित अन्य शामिल हुये।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान हिन्दी फिल्म ब्लडी इश्क का मूहूर्त भी किया गया। इस फिल्म की निर्मात्री शबनम राज़ एवं लेखक निर्देशक प्रभात राज़, पटकथा संवाद लेखक पुष्पेन्द्र कुमार अनूप, गीतकार संजीव देव चौधरी एवं प्रभात राज़, अपूर्वा बनर्जी, डीओपी भास्कर डोरनाला एवं कैमरा मैन संदीप गुप्ता, पीआरओ युडी महतो शामिल थे।

इस फ़िल्म के मुख्य कलाकारों में संजय मौर्य, प्रिया राजपूत, आलोक कुमार, साना भट्टाचार्या, कुणाल सिंह, देवेश खान, प्रभात राज, हैरी सिंह, बिनीता राय, राहुल खन्ना, अमरजीत ग्रोवर, एसएम मेंहदी आदि हैं।

वर्षगांठ के अवसर पर वाऊ सिनेमा लाईफ टाईम एचिवमेन्ट अवॉर्ड, वाऊ सिनेमा मेम्बर्स एप्रिशियशन अवॉर्ड, प्रेस मिडिया प्रोत्साहन अवॉर्ड, स्मारिका लेखन प्रोत्साहन अवार्ड, सिंगर्स प्रोत्साहन अवार्ड, वाउ सिनेमा स्पेशल अवॉर्ड, उद्घोषक, प्रोत्साहन अवार्ड, विज्ञापनदाता प्रोत्साहन अवार्ड, मुख्य अतिथि सम्मान, विशेष अतिथि सम्मान, अतिथि प्रोत्साहन मोमेन्टो इत्यादि सम्मान का वितरण किया गया।

ज्ञात हो कि, ओटीटी प्लेटफार्म वाऊ सिनेमा में 30 भारतीय भाषाओं में सम्मिलित झारखंड में बोली जाने वाली भाषाओं को नागपुरी, खोरठा, संथाली, भोजपुरी, बंगला, नेपाली भाषा को शामिल किया गया है।इसके अलावा सात प्रकार के कॅन्टेंट जैसे फिल्म, वेब सीरीज, टेली फ़िल्म, सीरियल, शॉर्ट मूवी, वृत्तचित्र, विडियो एलबम भी रिलीज होते हैं।ओटीटी प्लेटफार्म वाऊ सिनेमा प्ले स्टोर में फ्री में उपलब्ध है।

 247 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *