संघ की बैठक में देवीदास बनाये गये मुख्य चुनाव आयुक्त
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार स्थित अपना बाजार युवा व्यवसायी संघ फुसरो का संरक्षकों की एक अहम बैठक संघ के कार्यालय में 29 अप्रैल को आयोजित किया गया। जिसमें वर्तमान पदाधिकारी ने दो वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा संरक्षक मंडली को सौंपा। पदाधिकारी ने अपने आय में कुल 190230 रुपया दिखाया। वही खर्च के रूप में 175684 दिखाया। कुल बचत 14546 दिखाते हुए शेष राशि संरक्षक मंडली को सौंप दिया।
इस अवसर पर संरक्षक मंडली ने बताया कि अब संघ का चुनाव होने तक अध्यक्ष, सचिव व् कोषाध्यक्ष को संघ के सभी दायित्व से मुक्त किया गया है। कहा गया कि संघ के स्टाफ अब संरक्षक मंडली के निर्देश पर कार्य करेंगे। अब चुनाव पदाधिकारी के बिना निर्देश कोई सदस्यता शुल्क का रशीद नहीं काटा जाएगा। बचे हुए सारे सदस्यता शुल्क रसीद को संरक्षक मंडली ने अपने अधीन ले लिया है।
इस अवसर पर चुनाव के संचालन हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष देवी दास को संरक्षक मंडली ने सर्वसम्मति से बनाया। कहा गया कि जल्द चुनाव हेतु पुनः एक बैठक आगामी 12 मई को रखा गया है। जिसमें जल्द चुनाव हेतु निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में संरक्षक मंडली के सदस्य देवी दास, कृष्ण कुमार, मोहम्मद कलाम खान, श्रीराम छाबड़ा, दयानंद बरनवाल गुप्ता, राकेश जैन, गिरिराज गिरि, बिनोद चौरसिया, संतोष भगत, एमडी जिया आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply