भाभी पर बुरी नियत रखनेवाला देवर गिरफ्तार

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के हद में किरीबुरु थाना के कलैता गांव निवासी जक्रियस किस्पोट्टा को अपनी भाभी पर बुरी नियत रखने के आरोप में पुलिस (Police) ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला के अनुसार पति के नहीं रहने की वजह से उसका देवर हत्या और उसके साथ दुष्कर्म करने की धमकी देता रहता था।

जानकारी के अनुसार आरोपियों जक्रियस किस्पोट्टा को किरीबुरु थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 30 मई को गिरफ्तार किया।

बताया जाता है कि पीड़ित महिला ने अपने देवर के खिलाफ किरीबुरु थाना में बीते 20 मई को कांड क्रमांक-15/22 भादवि की धारा-341/323/307/504/506/376 के तहत मामला दर्ज कराया था। पीड़िता महिला के अनुसार उसे हत्या की धमकी आरोपियों देवर द्वारा दिया जाता था।

इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह मेहनत, मजदूरी कर अपने व परिवार का भरण -पोषण कर रही थी। पति के नहीं रहने की वजह से उसका देवर हत्या और उसके साथ दुष्कर्म करने की धमकी देता रहता था।

उसने बताया कि बीते 18 मई को उसका देवर शराब के नशे में घर में घुसकर उससे मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन 19 मई को जब वह घर में अपने बच्चों के साथ सोई थी, तो देवर ने शराब के नशे में पुनः उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

विरोध करने पर बेरहमी से उसकी पिटाई की और हत्या करने की कोशिश की। महिला को घायल स्थिति में किरीबुरु पुलिस ने सेल अस्पताल में भर्ती कराया था।

पिड़िता ने बताया की आरोपी देवर घर में रखा चावल, महुआ, राशन कार्ड, आधार कार्ड आदि भी अपने साथ ले गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों जक्रियस ने बताया की उसने सभी सामान को उसके घर में रख दिया है। बताया जाता है कि इसके आतंक से आसपास के सभी लोग परेशान थे।

दूसरी तरफ आरोपी जक्रियस के पिता पौलुस किस्पोट्टा ने बताया कि उक्त आरोपी ने ओडिशा के केवलंग निवासी एक लड़की से शादी की थी। उससे चार लड़की व एक लड़का है।

तीन वर्ष पूर्व पत्नी व बच्चों को भी मारपीट कर भगा दिया है। इसके आतंक से सब लोग परेशान है। किरीबुरु थाना प्रभारी ने मानवता के आधार पर पीड़ित महिला व उसके ससुर की आर्थिक मदद भी की।

 395 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *