अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के बगोदरडीह ब्रीज के समीप पुरानी जीटी रोड मे बने ब्रेकर से प्रत्येक दिन दुर्घटना हो रही है। खास कर के दो पहिया वाहन चालक इस ब्रेकर से दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है। जिसमे अबतक कई महिलाएं गिर कर गंभीर रूप से चोटील हो चुकी है।
इसे लेकर स्थानीय रहिवासियों मे काफी आक्रोश है। रहिवासी इसे लेकर जिला परिषद सदस्य सह बगोदर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार को सुचना दी। इसे लेकर जिप सदस्य सह भाजपा नेता ने घटनास्थल पर पहुंचकर दिलीप बिल्डकॉन के अधिकारियों से बात कर इस तरह की दुर्घटना को रोकने हेतु आवश्यक पहल करने को कहा।
इस संबंध में डीबीएल के मैनेजर शिवम सिंह ने कहा के आज से कल तक मे सादा पट्टी से ब्रेकर को हाईलाइट करवाकर एक सप्ताह के अंदर ब्रेकर मे सुधार किया जायेगा, जिससे वाहन धीरे हो कर पार कर सके। जिससे इस प्रकार की दुर्घटना नियंत्रित हो सके। जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने एनएचआई के प्रोजेक्ट निदेशक को भी इसकी सूचना फोन के माध्यम से बगोदरडीह ब्रीज और महुरी ब्रीज दोनों जगहों पर सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने हेतु आवश्यक पहल करने को कहा है, जिससे दुर्घटना पर रोक लगेगा।
जिप सदस्य सह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष ने दो पहिया समेत सभी वाहन चालकों से भी अपील किया है कि वाहन धीरे चलायें। अपनी जान की सुरक्षा स्वयं करें। जिंदगी अनमोल है।
![]()













Leave a Reply