जनवि तेनुघाट में चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो कार्यक्रम का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में 26 दिसंबर को मासिक धर्म जागरूकता हेतु चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो कार्यक्रम आयोजित की गई।

आमतौर पर मासिक धर्म से संबंधित बात करने में आमजन संकोच करते हैं। इसी भ्रांति को तोड़ने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में 26 दिसंबर को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित जानकारियां दी गई। साथ हीं कई प्रकार के मिथ्या व गलत अवधारणा को भी दूर किया गया। उक्त कार्यक्रम नवोदय एलुमनी एसोसिएशन ऑफ झारखंड (नाज) बोकारो नवोदय एलुमनी एवं विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में मानसिक स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन कार्यशाला सह सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित की गयी।

जानकारी के अनुसार नाज द्वारा अब तक झारखंड के 13 नवोदय विद्यालयों में मासिक धर्म प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है, जिसमे करीब 5500 छात्र-छात्राओं का उन्मुखीकरण किया जा चुका है। आने वाले कुछ दिनो में रज्य के पलामु, गिरिडीह, धनबाद, गोड्डा और दुमका में कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इस कार्यक्रम के प्रशिक्षक घनश्याम कुमार और अनुरोध कुमार ने मासिक धर्म चक्र को बारीकी से समझाते हुए बताया गया कि महिलाएं और किशोरी अपने दैनिक दिनचर्या को कैसे स्वास्थ्य वर्धक बनाएंगे। अगर किशोरिया और महिलाए स्वयं से जुड़े सच और भ्रांति में फर्क समझ कर कई भ्रांति को अस्वीकार करने का साहस कर पाएंगे तो ही अपने राष्ट्र के प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी का वहन कर सकते हैं।

इस दौरान छात्रों को मासिक धर्म के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव, साफ-सफाई, पैड्स एवं मेंस्ट्रुअल कप का उपयोग करने का सही तरीका के बारे में भी बताया गया। साथ ही पहले माहवारी जैसे विषयों जिन पर खुलकर बात की गई तथा सही जानकारी और शिक्षा दी गई। इस अवसर पर नवोदय के कई पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में शिरकत की और उनके द्वारा सारे बच्चों के बीच मिठाई वितरण किया गया।

जनवि तेनुघाट के कई पूर्व छात्रों में कुंदन, नितल, आकाश, धनंजय, राजेश, ज्ञान रंजन, आशुतोष रंजन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मासिक धर्म संबंधित रूढ़िवादी विचारधारा से अलग करना है। कहा गया कि यह कोई बीमारी नहीं, बल्कि प्राकृतिक देन है।

तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव और जरीडीह की मुखिया कंचन देवी ने भी शिरकत की, जिनके दोनों पुत्री इसी विद्यालय से पढाई की हैं और उन्ही के पंचायत में निर्मित बायोडिग्रेडेबल सेनेटरी पैड्स (नैपकिन) का वितरण नाज संगठन के द्वारा छात्राओं के बीच किया गया।

कार्यशाला को सफल बनाने में कुमार प्रेमचंद (यूनिसेफ, झारखण्ड) जो नवोदय विद्यालय दुमका के एलुमनी हैं, का अहम योगदान रहा। उन्होंने सभी को नाज के बारे में और नाज द्वारा किये जाने वाले सामाजिक कार्यों के बारे में बताया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य बिपिन कुमार द्वारा कार्यक्रम को सफ़ल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका, विद्यार्थी एवं एलुमनी भी उपस्थित थे।

 74 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *