बाल विवाह रोकने में हितधारकों की भूमिका पर मंथन

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड कार्यालय सभागार में बीते 19 जुलाई को सहयोगिनी की ओर से बैठक का आयोजन किया गया।

प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति सह स्टेकहोल्डर्स की बैठक प्रखंड प्रमुख नियोति दे की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि अनिल रजवार, अंचल के सहायक किशोर कुमार, सहयोगिनी एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के जिला समन्वयक फुलेंद्र रविदास समेत कई पंचायतों के मुखिया मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में सहयोगिनी के को-ऑर्डिनेटर फुलेंद्र रविदास ने कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन एवं सहयोगिनी की ओर से कसमार प्रखंड क्षेत्र में बाल विवाह के खिलाफ चल रहे अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे बोकारो जिले में इस अभियान के तहत 150 गांव को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है।

इस अवसर पर उपस्थित रहिवासियों को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख नियोति दे ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक अभिशाप के साथ साथ कानूनन अपराध है। इसे रोकना हम सभी की जिम्मेवारी है। उन्होंने बताया कि बेटा हो या बेटी, दोनों को समान अधिकार, सम्मान व आगे बढ़ने का अवसर दें। जिससे समाज में असमानता खत्म होगी।

प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम ने कहा कि बच्चों के संरक्षण व अधिकार के लिए बाल संरक्षण समिति के कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुंचे। इसके लिए सभी को जागरूक बनकर बच्चों की मदद करनी होगी। इस अवसर पर अधिवक्ता सह काउंसेलर रोहित ठाकुर ने बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी पहलुओं की जानकारी देते हुए सभी अधिकारियों, प्रतिनिधियों व स्टेकहोल्डर्स से इस कार्य में सहयोग की अपील की। इसके साथ ही चाइल्ड लाइन की सेवा 1098 की भी विस्तृत जानकारी दी गयी।

मौके पर महिला पर्यवेक्षिका संयुक्ता कुमारी, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य कुलदीप करमाली, गर्री मुखिया गीता देवी, मधुकरपुर मुखिया राजेन्द्र महतो, पोंडा मुखिया हारू रजवार, टाँगटोना मुखिया सुमित्रा देवी, दांतू मुखिया चंद्रशेखर नायक, पंसस दिलीप महतो, शिशुपाल महतो, उप मुखिया परिपुषा देवी, मासूम अली रजा, अमीर फजल, शेखर, विकास गोस्वामी, प्रवीण कुमार, मिंटी कुमारी, आदि।

अनंत कुमार सिन्हा, रवि कुमार राय, सूर्यमनी देवी, मंजू देवी, शेखर सुमन, राकेश, सपन, सीता कुमारी, निशा कुमारी, मनिका कुमारी, नूनीबाला देवी, हरेंद्र कुमार महतो, कमलेश जयसवाल, राजकिशोर शर्मा, अशोक महतो, संगीता देवी, देवंती देवी, काजल देवी व अन्य मौजूद थे।

 114 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *