दो बाईक की सीधी टक्कर में दोनों बाईक चालक बुरी तरह घायल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। तेज रफ्तार के कहर में दो बाईक आपस में टकरा गया। जिससे दोनों बाईक चालक बुरी तरह घायल हो गये। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना बोकारो जिला के हद में गोमियां-फुसरो मुख्य मार्ग पर कथारा गायत्री कॉलोनी के समीप 10 फरवरी की बतायी जा रही है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 10 फरवरी की दोपहर आमने-सामने दो बाईक के टक्कर से दोनों बाईक के चालक बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों के सर में चोट लगी है।

दोनों को घायलावस्था में स्थानीय रहिवासियों ने समाजसेवी नवीन सिंह की मदद से उठाकर तत्काल सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। यहां अस्पताल के महिला चिकित्सक डॉ निशा टोप्पो द्वारा प्राथमिक ईलाज के बाद बेहतर ईलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि गांधीनगर तीन नंबर कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश महतो का 24 वर्षीय पुत्र मुरारी कुमार अपनी बाईक से बोकारो थर्मल से गांधीनगर अपने आवास जा रहा था। वहीं अपर बंग्ला निवासी स्व. मोहन सिंह का 35 वर्षीय पुत्र रितिक सिंह जारंगडीह से कथारा जा रहा था। इस क्रम में गायत्री कॉलोनी के समीप एक चार पहिया वाहन (बोलेरो) को ओभरटेक करने के चक्कर में दोनों बाईक में सीधी भिड़ंत हो गयी।

प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार बाईक चालक मुरारी कुमार अपने एक मित्र आशीष कुमार के साथ बाईक क्रमांक-JH09AS/9061 लेकर बोकारो थर्मल से घर वापस गांधीनगर जा रहा था। वहीं दूसरा बाईक चालक रितिक सिंह जारंगडीह से कथारा की ओर आ रहा था। इसी दौरान दोनों के आमने-सामने टक्कर हो गई एवं दोनों बुरी तरह घायल हो गए। साथ हीं दोनों का बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना पाकर स्थानीय बोकारो थर्मल पुलिस कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची एवं दोनों घायल चालकों से घटना की जानकारी ली एवं बाईक को जब्त कर लिया है।

 152 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *