बॉलीवुड गायक राज बर्मन की अगली प्रस्तुति मैं आवारा हूँ तेरा

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। बॉलीवुड के नवोदित निर्देशक गुड्डू जान के निर्देशन में निर्मित हिंदी म्यूजिक वीडियो मैं आवारा हूं तेरा आगामी 11 मई को जान रिकॉर्ड्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार मैं आवारा हूं तेरा का ऑडियो सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा चुका है। ज्ञात हो कि, जान रिकॉर्ड्स पर इससे पूर्व भी कई म्यूजिक वीडियो जारी किया जा चुका है, जो काफी सफल रहा है। श्रोताओं और दर्शकों ने गीत काफी पसंद किया और सराहा।

मैं आवारा हूं तेरा के गायक राज बर्मन हैं, जो बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय व चर्चित हैं। साथ ही राज बर्मन के म्यूजिक वीडियो दर्शकों व् प्रसंशकों द्वारा पसंद किए जाते रहे हैं। गाना कर्णप्रिय व मधुर है। गीत संगीत मो. इरफान अली का है।म्यूजिक वीडियो में टीवी सीरियल जोधा अकबर फेम आदि।

कलाकार रवि भाटिया और कनक सूर्यवंशी ने अभिनय किया हैं। कोरियोग्राफर वीर चौधरी, डीओपी व एडिटर प्रदीप यादव, प्रोडक्शन मैनेजर मनमोहन तिवारी, पीआरओ युधिष्ठिर महतो, निर्माता विजय जुमनानी, निर्देशक गुड्डू जान, प्रोडक्शन मैनेजमेंट मनीष रॉय, प्रोडक्शन कंट्रोलर शीला दास, कास्टिंग रोहित आरके हैं।

इस संबंध में गुड्डू जान ने बताया कि यह एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो हैं, जो मुंबई में शूट की गई है। बेहतरीन तरीके से वीडियो को फिल्माया गया हैं और कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। उम्मीद है श्रोताओं और दर्शकों को म्यूजिक वीडियो पसंद आयेगी। ज्ञात हो कि, गुड्डू जान बहुत जल्द बॉलीवुड फिल्म करने की तैयारी में भी हैं।

 69 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *