मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में बोकारो के डीपीआरओ कर्मी आशुतोष सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) झारखंड द्वारा बीते दिनों झारखंड मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता तीन केटेगरी क्रमशः प्रोफेशनल, इन्सटीट्यूसनल तथा एमेच्योर में बांटा गया था।

बताया जाता है कि प्रतियोगिता के तीनों वर्ग में लघु फिल्म, रील, पेंटिंग बना कर झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग को भेजना था। सर्वश्रेष्ठ चयनित केटेगरी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का चयन किया गया। जिसमें अवार्ड के साथ राशि भी दी गई। प्रतियोगिता में बोकारो के डीपीआरओ कर्मी आशुतोष कुमार का चयन रील बनाने में प्रथम स्थान के लिए किया गया, जिसमे उन्हें अवार्ड के साथ 10 हजार की राशि दी गई।

इस अवसर पर सीईओ झारखंड ने अपने संदेश में डीपीआरओ कर्मी आशुतोष को भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। साथ हीं कहा कि विविध आयु समूहों, व्यक्तिगत और संस्थागत प्रविष्टियों से लेकर शौकिया और पेशेवर रचनाकारों तक हमें हर श्रेणी से प्रस्तुतियाँ प्राप्त हुईं।

कहा गया कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना सराहनीय है। साथ हीं विजेताओं का चयन करना निस्संदेह चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि प्रतिभा को पूरी तरह से मापा नहीं जा सकता है। अफसोस की बात है कि कुछ प्रस्तुतियाँ चुनाव आयोग के प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं थीं और उनका चयन नहीं किया गया।

कहा गया कि चयनित प्रतिभागियों की सूची की घोषणा करते हुए आशुतोष का चयन उत्कृष्ट रील बनाने के लिए किया गया। हम सभी प्रतिभागियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी देते हैं। उक्त जानकारी 29 अप्रैल को बोकारो के सहायक शिक्षक अजय कुमार ठाकुर ने दी।

 56 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *