Advertisement

बोकारो स्टील वर्कर्स युनियन की वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय श्रम संगठन इंटक (रेडडी गुट) से संबद्ध बोकारो स्टील वर्कर्स युनियन (Bokaro Steel workars union) द्वारा 7 मार्च को वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बीएसएल के पूर्व सीईओ सहित सैकड़ो की संख्या में युनियन पदाधिकारी व् कार्यकर्तागण उपस्थित थे। समारोह में स्थानीय एक विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका मानवी सिंह तथा गायक प्रमोद कुमार ने कई मनमोहक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
स्थानीय सिटी पार्क में आयोजित कार्यकर्ता मिलन सह वनभोज के मुख्य अतिथि स्टील फेडरेशन के महामंत्री रघुनाथ पांडेय व् बोकारो स्टील वर्कर्स युनियन के महामंत्री वीरेन्द्र नाथ चौबे ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्टील प्लांट में कार्यरत मजदूरों के चिर प्रतिक्षीत मांग वेज रिवीजन यथासिघ्र कराने के लिए युनियन प्रतिबद्ध है। आशा है जल्द ही वेज रिवीजन हो जाएगा। मौके पर बीएसएल के पूर्व सीईओ आरसी श्रीवास्तव, महाप्रबंधक संजय कुमार, युनियन के दिपक मिश्रा, बी.एन.उपाध्याय, वाई कामती, बिजय कुमार, ए.एच.खान, अनिल तिवारी, अविनाश झा, आशीष तिवारी, अमर कुमार, पी.एन.गोप, टी.डी.मंडल, नन्दकिशोर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *