चांदो में आयोजित बैठक में बोकारो जिला कबड्डी संघ का विस्तार

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चांदो स्थित जिला परिषद सदस्य कार्यालय मे 4 जुलाई को बैठक का आयोजन किया गया। जिप सदस्य अशोक मुर्मू की अध्यक्षता मे जिला कबड्डी संघ की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। साथ ही जिला क्षेत्र से आये कई कबड्डी व खेल प्रेमी उक्त बैठक मे शामिल हुये।

उक्त बैठक में सर्वप्रथम बोकारो जिला कबड्डी संघ को विस्तार रूप देते हुए पदाधिकारियों व सदस्यों का चयन किया गया। जिसके संरक्षक जिप सदस्य अशोक मुर्मू, अध्यक्ष ललन मांझी, उपाध्यक्ष सत्यम महतो, मोतीलाल हेंब्रम, सत्यानंद किस्कू, सखिलाल मरांडी (दोनो नावाडीह) सचिव मनोज महतो, उप सचिव बबलू वर्मा, अनिल मुर्मू, रविंद्र सिंह, लालू बास्के, कोषाध्यक्ष मुकेश विश्वकर्मा, मिडिया प्रभारी अनिल महतो को बनाया गया।

इसके अलावा सक्रिय सदस्य में विनोद मुर्मू, गौतम हांसदा, अजित मुर्मू, लालेश्वर टुडू, अमर सिंह, जयनारायण महतो आदि को संघ को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी दी गयी।
मौके पर जिप सदस्य अशोक मुर्मू ने कहा कि संगठन को पुरे गांव, पंचायात मे कबड्डी खेल की गतिविधि को संचालित कर युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से विकसित करेगा।

सचिव मनोज महतो ने कहा कि शीघ्र ही हमारा संगठन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सहभागिता निभाएगा। जिसमें झारखंड राज्य कबड्डी संघ के बैनर तले प्रतियोगिता का आयोजन कराने जा रही है, जिसका जिला संघ एक विंग है। उक्त मौक़े पर खेल प्रेमी की उपस्थिति अपेक्षित रही।

 95 total views,  4 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *