Advertisement

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में बोकारो के बैंककर्मी, चार लेबर कोड के खिलाफ विरोध

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेन्ट्रल ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी को आयोजित राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल में बोकारो जिले के सरकारी क्षेत्र के प्रायः सभी बैंककर्मी शामिल रहे। एआईबीईए, एआईबीओए और बीईएफआई के नेतृत्व में बैंक शाखाएं एवं कार्यालय पूर्णतः बंद रहे।

जानकारी के अनुसार हड़ताल को लेकर बैंक कर्मियों ने अपने-अपने शाखाओं के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर भारत सरकार की कथित जनविरोधी एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। अन्य संगठनों ने भी उन्हें नैतिक समर्थन दिया। वहीं झारखंड राज्य बैंक कॉरस्पांडेंट एसोसिएशन ने भी सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया इम्प्लाइज यूनियन झारखंड स्टेट के उप महासचिव एस.एन. दास ने कहा कि चार नए लेबर कोड श्रमिक अधिकारों को कमजोर करते हैं। उन्होंने निजीकरण, नई बहाली पर रोक और बैंक विलय जैसे मुद्दों पर भी चिंता जताई। स्थानीय ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मियों ने एकजुटता प्रदर्शित की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *