Advertisement

बीओआई कसमार शाखा ने किया स्वयं सहायता समूहों के बीच ऋण वितरण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बोकारो जिला के हद में बैंक ऑफ इंडिया कसमार शाखा द्वारा 18 जुलाई को विशेष कृषि ऋण शिविर लगाया गया। शिविर में जीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच कुल 50 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया।

ऋण वितरण समारोह में बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक धनंजय कुमार, उप आंचलिक प्रबंधक निकुन जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने संयुक्त रूप से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच ऋण वितरित किया। महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए ताजमहल महिला संगठन को ₹10 लाख, कलश महिला संगठन को ₹10 लाख, लक्ष्मी महिला संगठन को ₹6 लाख, कमल आजीविका सखी मंडल को ₹6 लाख, मां शारदा स्वयं सहायता समूह को ₹10 लाख, निधि स्वयं सहायता समूह को ₹10 लाख, अमर कुमार को ₹70,000 कृषि ऋण, जानेमन खातून को ₹60,000 कृषि ऋण, हरिचंद किस्कु को ₹60, 000 कृषि ऋण का वितरण किया गया। इस दौरान एसएचजी और सीसीसी दोनों मिलकर 50 लाख ऋण वितरण किया गया।

इस दौरान महाप्रबंधक धनंजय कुमार ने कहा कि एसएचजी लिंकेज के विषय में ग्राहकों को एवं महिला दीदी को कई फायदे एवं उससे मिलने वाले लाभ के बारे जानकारी देते हुए कहा की एसएचजी ग्रुप लिंकेज से जुड़ कर अपने दैनिक जीवन के आए उपार्जन में छोटे-छोटे व्यापार कर अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। कहा कि एम आदर्श ग्राम के विषय में बताते हुए एक बैंक के ग्राहक जो सुचारू रूप से बैंक के ऋण को समय पर जमा निकासी कर बैंक से अधिक लाभ लेकर अपने व्यापार एवं खेती की उन्नति की ओर ले जा सकते हैं।

उप आंचलिक प्रबंधक निकुन जैन ने कहा कि सभी बैंक के ग्राहकों, केसीसी लोन धारकों को केसीसी ऋण से होने वाली लाभ की जानकारी देते हुए बताएं कि अगर आप बैंक से लिए केसीसी ऋण को नियम अनुसार संचालन करते हैं तो प्रत्येक वर्ष केसीसी ऋण को जमाने निकासी पूर्ण रूप से करते हैं।
मौके पर शाखा प्रबंधक कसमार एप्रेम सोरेन, ऋण अधिकारी सुदामा कुमार, एम्पलाई संगठन सदस्य पूर्णेन्दु शेखर मुखर्जी, बैंक मित्र धर्मेंद्र शेखर मुखर्जी, रमेश कुमार महतो, मनोज कुमार, अजय कुमार सिंह, सुखदेव महतो, शिव कुमार, रेणु कुमारी, रीना देवी, फाल्गुनी देवी, सीमा परवीन, नमिता देवी, प्रियंका कुमारी, बबिता कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *