Advertisement

हड़ताल से बाहर रही बीएमएस, असफल रही हड़ताल-रविंद्र कुमार मिश्रा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने पहले ही हड़ताल में नहीं जाने का घोषणा कर दी थी। इस वजह से बीएमएस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हड़ताल से दूरी बना कर काम पर उपस्थित हुए। इसकी वजह से खदान में कुछ काम चला।

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ कार्य समिति सदस्य सह सीसीएल सीकेएस पेंशन सेल के अध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्रा ने 12 फरवरी को एक भेंट में कहा कि हड़ताल पूरी तरह से असफल रहा है। कहा कि कोयला क्षेत्र के मजदूर काम पर उपस्थित हुए हैं। उनका कहना है कि यह हड़ताल कुछ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित होकर बुलाई गई है। बीएमएस ने चारों श्रम संहिताओं का स्वागत किया है, कुछ बिंदु पर आपत्ति अवश्य की गई है। इस पर केंद्रीय श्रम मंत्री उन बिंदुओं को सुधार करने का आश्वासन दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *