झारखंड आन्दोलनकारी विनोद बिहारी महतो के परिवार में खूनी संघर्ष

पौत्रवधू और पौत्र गंभीर रूप से घायल, परिवार में चल रहा संपत्ति विवाद

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। झारखंड (Jharkhand) के बड़े नेता रहे, अलग झारखंड राज्य (Jharkhand state) आंदोलनकारी विनोद बिहारी महतो के परिवार में संपत्ति विवाद ने 29 जनवरी को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

स्व महतो के परिवार सुबह में आपस में हीं भीड़ गये, जिसमें दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घर के शीशे, दरवाजे, वाहन में तोड़-फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार आपसी संघर्ष में स्व विनोद बिहारी महतो के पुत्र पूर्व सांसद स्व राजकिशोर महतो की पुत्रवधू विनीता सिंह और उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायल अवस्था में हीं धनबाद सदर थाने पहुंचें, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। विनीता सिंह ने विनोद बिहारी महतो के भाई की बहू सोमा देवी पर बलियापुर से लोगों को बुलाकर मारपीट करवाने का आरोप लगाया है, वहीं सोमा देवी का कहना है कि पहले से विवाद रहा है और मामला न्यायालय में है। वे लोग मारपीट क्यों करेंगे?

बताया जाता है कि पूर्व से हीं इस परिवार में संपत्ति विवाद रहा है। परिवार में संपत्ति विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर राजकिशोर महतो की पुत्रवधू विनीता सिंह हैं, दूसरी ओर विनोद बिहारी महतो के भाई की बहू सोमा महतो हैं।

कुछ दिन पूर्व सोमा महतो ने धनबाद थाना (Dhanbad Police station) में लिखित शिकायत देकर विनीता सिंह द्वारा पानी का कनेक्शन और शौचालय बंद करने का आवेदन दिया गया था।

आवेदन के बाद सदर थानेदार ने मौके पर पहुंचकर पानी का कनेक्शन जुड़वाया और उनको घर में प्रवेश करवाया था। विनीता सिंह के अनुसार कोई संपत्ति विवाद नहीं है। पहले ही बंटवारा हो चुका है। ये लोग उनकी संपत्ति पर दावा करते हैं।

 309 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *