Advertisement

उत्कृष्ट सेवा के लिए हैदराबाद में आज सम्मानित होंगे ब्लडमैन सलूजा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित यंग इंडियन ब्लड डोनर्स क्लब द्वारा 28 अक्टूबर को एक राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस सम्मान समारोह में झारखंड से ह्यूमैनिटी सेवियर्स के संस्थापक अध्यक्ष हरबंश सिंह सलूजा उर्फ ब्लडमैन सलूजा को यंग इंडियन सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में देश के सभी राज्यों के रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

झारखंड की सामाजिक संस्था ह्यूमैनिटी सेवियर्स बोकारो के संस्थापक अध्यक्ष ब्लड मैन सलूजा को उनके द्वारा किए जा रहे नि:स्वार्थ रक्त सेवा हेतु इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इस संबंध में विश्व रिकार्ड धारक सलूजा ने 27 अक्टूबर को कहा कि उनकी संस्था पिछले 16 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र के अलावा अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सेवा कार्य कर रही है।

हमारे नि:स्वार्थ सेवा कार्यों को देखते हुए हैदराबाद में हमें राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं बोकारो के सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट करता हूँ, जिनके सहयोग से हमारी संस्था पूरे देश एवं दुनिया में बोकारो तथा झारखंड का परचम लहरा रही है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *