प्रखंड झामुमो प्रतिनिधि मंडल नए बीडीओ व सीओ से मिलकर किया अभिनंदन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष मुकेश महतो एवं झामुमो पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार महतो के नेतृत्व में 13 अक्तुबर को नए योगदान दिये पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो एवं सीओ अशोक राम से मिलकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा पौधा देकर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुकेश महतो ने कहा कि महीनों तक लाभुक व सामाजिक कार्यकर्ता अंचल कार्यालय का चक्कर काट परेशान होते रहे, जिससे अब निजात अवश्य मिलेगी। उन्हें यह पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि आम जनता इस बात से खुश है कि नये पदाधिकारीगण के आने से नये सिरे से काम होगा। किसी भी तरह का प्रमाण पत्र बनाने में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं का काम पारदर्शिता की समस्या का समाधान करता है।

नव पदस्थापित दोनो पदाधिकारियों ने भी आगंतुक झामुमो प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की परेशानी हो तो वे तुरंत उनसे संपर्क करें।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण महतो, प्रखंड सचिव ललन सोनी, उपाध्यक्ष प्रकाश महतो, आसिफ अंसारी, मीडिया प्रभारी बिक्की महतो, अजित मुर्मू, कपिल महतो, मिथून महतो, सृष्टिधर महतो, दामोदर ठाकुर, अजित महतो, हाकिम अंसारी, दीपक महतो, शिवचरण महतो, देवेन्द्र महतो, लखु सिंह, पिंकी देवी, बबीता देवी, जीतराम मरांडी, कपिलदेव महतो, आदि।

किशुन कुमार, बुधन किस्कू, अशोक महतो, दिनेश कुमार, बिनोद महतो, अनुप सेठी, राजेन्द्र ठाकुर, सहेन्दर नायक, मनोज यादव, सलाम हसैन, मधु महतो, मधुसूदन साव, साकेत अंसारी, रामदास नायक, बिहारी टुडू, रोहित केवट, मानिक केवट, टुनटुन जयसवाल आदि दर्जनो युवा ग्रामीण मौजूद थे।

 92 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *