Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया हर्ष

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़। कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे देश के सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। इस खुशी के मौके पर विष्णुगढ़ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राम जन्म राय ने हर्ष व्यक्त किया है।

प्रखंड अध्यक्ष राय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़के के लंबी उम्र की कामना करते हुए ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लंबी जद्दोजहद, उठापटक के बाद आखिरकार आज कांग्रेस को नए अध्यक्ष के तौर पर अनुभवी और योग्य व्यक्ति के रूप में खड़गे मिल गए हैं।

8मुझे आशा है कि कांग्रेस के सिपाहियों में नई ऊर्जा का संचार होगा। कांग्रेस फिर से अपने पुराने लय में वापस लौटेगी। उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी और केंद्र में कांग्रेस की सरकार होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *