प्रखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न

भाजपा आज देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी-बाटूल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में जारंगडीह अस्पताल के समीप स्थित अटल कल्याण विवाह मंडप परिसर में 31 जुलाई को बेरमो प्रखंड भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यसमिति की बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद, जबकि संचालन प्रखंड महामंत्री मनोज तिवारी ने किया।

इस अवसर पर बेरमो के पूर्व विधायक (MLA) योगेश्वर महतो उर्फ बाटुल, वरीय भाजपा नेता एवं जिप सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र प्रजापति, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र स्वर्णकार, बेरमो प्रखंड प्रभारी सूरजमल नायक, आदि।

बोकारो जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विश्वनाथ यादव ने संयुक्त रूप से जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य अपने बूथ कमिटीयों के कार्यकलापो की समीक्षा करना है।

इसके अलावा पार्टी के केंद्रीय कमिटी के निर्णय के अनुसार घर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनना और प्रखंड स्तर पर तिरंगा यात्रा को सफल करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

बावजूद इसके हमें अपने भीतर झांककर देखने की जरूरत है कि कहीं हम खोखला तो नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार में पुरे राज्य में बिजली की हालत लचर है। पानी की अनियमित जलापूर्ति के कारण जनता त्रस्त है। बाटूल ने कहा कि कथारा में इंटक ऑफिस के कारण वहां अबतक टंकी नहीं बना है।

बोकारो जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि हमें अहंकारी नहीं, बल्कि संस्कारी बनना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में प्रखंड स्तर पर भी कोई काम नहीं हो रहा है। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र प्रजापति ने कहा कि जो भी आपस की त्रुटियां है उसे आपस में मिल बैठकर दूर कर लेने से हीं पार्टी मजबूत होगा।

हमलोगो की कमजोरी के कारण हीं एमपी का सीट सहयोगी को दिया गया। बेरमो प्रखंड प्रभारी सह अंगवाली मंडल अध्यक्ष सूरजमल नायक ने कहा कि संगठन है तभी हम और आप हैं। संगठन हीं शक्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के कारण हीं देश आज विश्व गुरु बनने वाला है।

वरीय भाजपा नेता सह जिप सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह ने कहा कि आज ऐसा लग रहा है कि हमलोगो को देखनेवाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्त्ता हीं चुनाव लड़ता है, नेता नहीं। इसलिए कार्यकर्त्ता के मनोबल को बनाये रखना जरूरी है।

पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह किसान मोर्चा बोकारो जिला महामंत्री विश्वनाथ यादव ने कहा कि जिला स्तर से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती देने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अबतक बहुत उपलब्धि हासिल की है। हम लोगों को लगातार कार्य करते रहना होगा। तभी पार्टी मजबूत होगा।

उन्होंने घर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। सुरेंद्र स्वर्णकार ने कहा कि संगठन केवल बुलाकर माला पहनाने से नहीं चलता है। पंचायत स्तर पर बैठक तथा पार्टी के दिशा निर्देशों को जन जन तक पहुंचाने से चलता है। उन्होंने रुष्ट भाव से कहा कि पार्टी के साथ खिलवाड़ करना हितकर नहीं है।

अध्यक्षता कर रहे बेरमो प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद ने कहा कि भाजपा केवल देश में हीं नहीं, बल्कि पुरे विश्व में जाना जानेवाला पार्टी है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पुरे बेरमो प्रखंड में 79 बूथ है। जबकि पार्टी द्वारा 19 शक्ति केंद्र बनाया गया है।

मौके पर महिला नेत्री दीपमाला देवी तथा रेखा दुबे ने वृक्षारोपण सहित समाज में स्वच्छता लाने के लिए किये जानेवाले कार्यक्रमों में बाधा उत्पन्न किये जाने की शिकायत की। यहां जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य किरण देवी सहित लगभग दर्जनभर युवा रहिवासियों ने भाजपा में आस्था व्यक्त करते हुए शामिल हुए, जिन्हे उपस्थित मंचासीन अतिथियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा बोकारो जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सह बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, नवीन पांडेय, क्रांति सिंह, मनोज यादव, गौतम राम, उमाशंकर तिवारी, बासुदेव मंडल, अमरनाथ साह, वीरेंद्र चौहान, लक्ष्मण राम, प्रदीप साव, अजय चौरसिया, प्रदीप राम, रोबिन कसेरा, सुनील शर्मा, भारती देवी, आदि।

रेखा दुबे, दीपमाला देवी, आशीष कुमार, शुभम तुरी, बिगु राम, हिंदू मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी विक्की बाउरी, जयराज, खिरोधार, रोहित महतो, युगल, अजीत, रंजीत यादव सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

 173 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *