बीजेपी का गांव-गांव चलो, घर घर चलो अभियान शुरू

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा गांव गांव चलो, घर-घर चलो अभियान की शुरुआत की गयी। अभियान में मुख्य अतिथि के तौर पर ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मौजूद थे।

बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत से भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा गांव गांव चलो, घर-घर चलो अभियान दुर्गा मंदिर के समीप चौपाल लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत 14 अप्रैल को की गयी।

आयोजन में भाजपा ओबीसी मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष चितरंजन साव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो एवं ओबीसी मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मोर्चा द्वारा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं को रहिवासियों तक पहुंचाया गया। मौके पर राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा भारत दिन प्रतिदिन प्रगति पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है, तब से देश के मान सम्मान और प्रतिष्ठा में चौगुना इजाफा हुआ है।

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज पूरी दुनियां, चाहे विज्ञान के क्षेत्र में हो या शांति के क्षेत्र में, पुरा विश्व भारत की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार पुनः भारत विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है।

मंच का संचालन बोकारो जिला महामंत्री राजेश बरनवाल ने किया। मौके पर भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि बोकारो जिला में ओबीसी मोर्चा जमीनी स्तर से काम कर रही है।

यहां उपरोक्त के अलावा जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी, ईश्वर चंद्र प्रजापति, घनश्याम आनंद, जिला परिषद सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, अजय शर्मा, संतोष कुमार, विपिन कुमार, महिला नेत्री चंदना डे, घनश्याम डे, रोहित यादव, विनोद यादव, विनोद ठाकुर, अमन कुमार, अनूप कुमार, विशाल चौहान आदि शामिल थे।

 92 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *