भाजपा का नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी स्थित प्रखंड कार्यालय के बाहर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 मई को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप की अध्यक्षता में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर उक्त धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना प्रदर्शन से पूर्व भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई, मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश पुरी, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पूर्ति, अनुसूचित जाति मोर्चा के शंभू हाजरा पासवान सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नोआमुंडी बाजार में रैली निकाली।

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान रहिवासियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गागराई ने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं जैसे कि बिजली माफी, स्वास्थ्य, सड़क, विस्थापन, उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, पेयजल समस्या, अवैध गिट्टी बालू ढूलाई करने वाले माफियाओं को संरक्षण, प्रखंड और अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित अंचलाधिकारी सुनील चंद्रा भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त है। इसे अविलंब पद से विमुक्त किया जाए। नोवामुंडी में चल रहे अवैध बालू का कार्य अंचल अधिकारी के नाक के नीचे हो रहा है।

इस अवैध बालू कारोबारी से अंचलाधिकारी भी मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन अखबारों के माध्यम से पता चलता है कि क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार पूरी तरह से फल फल रहा है। इस अवैध कारोबार में लिप्त अवैध बालू कारोबारी को यहां के स्थानीय प्रशासन भी गिरफ्तार नहीं कर रही है। क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा प्रशासन को आईना दिखाने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, भाजपा जिलाध्यक्ष के अलावे भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।   एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री गागराई, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरी, पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्ति, जिला उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष शंभू हाजरा, जगन्नाथपुर प्रखंड संगठन प्रभारी अशोक पान, जिला कोषाध्यक्ष मधुसूदन तुबिद, आदि।

जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंत्री बाबूलाल माझी, जिला कार्यसमिति सदस्य संजीव राय, अजीत सिंह, मंगल गिलुवा, मांगीलाल केराई, जिला युवा मोर्चा मंत्री रवि समद, प्रखंड महामंत्री अनिल कुमार दास, प्रखंड कोषाध्यक्ष चेतन सहित नोवामुंडी मंडल संयोजक रमेश सोलंकी, संजू लोहार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद थे।

 90 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *