कसमार व् खैराचातर में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में कसमार तथा खैराचातर में पार्टी का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।

जानकारी के अनुसार कसमार प्रखंड कार्यालय में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो गरीबों के हित में क्षेत्र के विकास के प्रति हमेशा अग्रसर रहा है। जिसके चलते आज केंद्र में भाजपा की सरकार बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव में लगता है विपक्ष में नाम मात्र के सांसद रहेंगे।

स्थापना दिवस के अवसर पर नायक ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है, इसलिए अनुशासन में रहकर रहिवासियों का काम करें। परिणाम अपने आप मिलेगा। विपक्ष की बातो पर ना जाकर कार्यकर्ता जन भावना की बात करें।

सही उद्देश्य, सही संदेश भाजपा की रहिवासियों को बताने की आवश्यकता है। नायक ने कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बना है। इसे बरकरार रखना कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है।

कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, तुलसीदास जयसवाल, रामलाल ठाकुर, मुरलीधर नायक, अजय ठाकुर, राकेश पांडेय, सुदामा प्रजापति, पिंकू शर्मा, शाहिद अंसारी, अरविंद पांडेय, एमएसएस मुखर्जी, ननकू यादव, बीना देवी, आदि।

महेश रविदास, बैजनाथ शाह, प्रताप सिंह, प्रकाश महतो, जागेश्वर महतो, मुकेश, विक्रम नायक, निर्मल ठाकुर, सीताराम साहू आदि गणमान्य शामिल थे। मंच संचालन भाजपा प्रखंड महामंत्री परमेश्वर नायक ने किया।

एक अन्य जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी कसमार प्रखंड कमेटी द्वारा प्रखंड के हद में खैराचातर में दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।

इस अवसर पर यहां झंडोत्तोलन कर स्थापना दिवस मनाया गया। साथ हीं प्रखंड में निवास करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भवानी प्रसाद मुखर्जी एवं संचालन प्रखंड महामंत्री आनंद महतो ने किया।

इससे पूर्व सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने घरों में झंडा लगाने का काम किया गया। मौके पर भाजपा नेता बिगन प्रसाद जयसवाल, चंद्रशेखर जयसवाल, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धेश्वर महतो, जिला कार्यसमिति सदस्य तुलसीदास जयसवाल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र नाथ महतो, गया राम महतो, दिगंबर महतो, पूर्व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष यदुनंदन जयसवाल, बाणेश्वर महतो, आदि।

उपाध्यक्ष भवानी प्रसाद मुखर्जी, राजेश्वर महतो, अनीश कुमार जयसवाल, महामंत्री आनंद महतो, पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रताप सिंह, प्रखंड मंत्री मनोहर महतो, एसटी मोर्चा अध्यक्ष विपिन मुंडा, पंचायत प्रभारी अशोक प्रजापति, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, महामंत्री गौरव जयसवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रफुल्ल महतो, आदि।

एससी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश कालिंदी, पूर्व प्रखंड बीस सूत्री सदस्य अनिल प्रजापति, उमेश तिवारी, निमाई महतो, मुकेश गोस्वामी, विजन गोसाई, किसान मोर्चा महामंत्री राम चरण महतो, प्रखंड कार्यसमिति सदस्य कमल दास, आलोक मुंडा, शंकर कपरदार, जतल अड़ी, विक्रम नायक, लाल मांझी, नेहरू महतो, भरत महतो, अभय जयसवाल आदि उपस्थित थे।

 88 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *