भाजपाइयों ने मनाया पार्टी की 41वां स्थापना दिवस

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। जरीडीह प्रखंड (Jaridih block) स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी का 41वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जुटकर भाजपायीयों ने एक-दूसरे को शुभकामनायें दी।
भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर सबसे पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Shyama prasad mukharji), पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। साथ हीं जैनामोड़ रेफरल अस्पताल में मरीजों के बीच में फल वितरण किया गया। प्रखंड अध्यक्ष बलराम कुमार रवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। इससे पहले यह जनसंघ के रूप में जाना जाता था। सन् 1980 में अटल बिहारी वाजपेयी ने भाजपा की स्थापना की।
मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वासुदेव मिश्रा ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित एवं संगठित राष्ट्रहित चिंतन की सोच रखने वाला राजनैतिक संगठन है। यह संगठन सकारात्मक सोच के कारण ही भारत वर्ष में सत्ता में है। मौके पर संजय सिंह, मनोज ठाकुर, सुनिल मंडल, जगतपति सिंह, विक्रम गोस्वामी, चंद्रशेखर सिंह, दिनेश महतो, मेघनाथ गोसाईं, जय नारायण मरांडी, संतोष महतो, गोविंद टूडू, अशोक मिश्रा, दिनेश ठाकुर, अरविंद ठाकुर, प्रकाश महतो, मदन महतो, भक्ति धर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 163 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *