भाजपायीयों ने बहादुरपुर में मनाया भगवान बिरसा मुंडा की जंयती  

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह प्रखंड अंतर्गत भाजपा पार्टी (BJP Party) के बहादुरपुर स्थित कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज ठाकुर के नेतृत्व में बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों ने धरती आवा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस दौरान क्षेत्र के जरुरतमंदो महिलाओं और पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वितरण के मौके पर ठाकुर ने कहा कि बेमौसम बारिश के कारण तेजी से ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने झारखंड राज्य को धरती आवा भगवान बिरसा के जयंती के मौके पर अलग किया था। इस मौके पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया है, ताकि गरीब को ठंड का असर नहीं लगे।

यहां मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री सुभाष चंद्र महतो, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद महतो, बालेश्वर मूर्रमू, नन्दकिशोर मरांडी, उपेन्द्र प्रसाद धर, जगतपति सिंह, सतीश राय, बैजनाथ नायक, भक्ति धर, जितेंद्र सिंह, उपेंद्र धर, आशीष पाल, अमीत सिंह, राजकुमार झा, संजीव झा, गोपाल अड्डी समेत कई लोग उपस्थित थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार जरीडीह आजसू पार्टी कार्यालय में पार्टी के केन्द्रीय सचिव काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में बिरसा मुंडा की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मौके पर सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा देश का स्वतंत्रता सेनानी थे।

इनके नेतृत्व में झारखंड प्रदेश में एक से एक बड़े बड़े आंदोलन का शुभारंभ किया गया। जिसे देखते हुए भू-माफिया, सामंतवादी व्यवस्था डगमगा गयी। ऐसे वीर सपूत को वे नमन करते हुए इनके कदम पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस दौरान नरेंद्र कुमार महतो, अमर लाल महतो, संजय दास, बासुदेव लहेरी आदि उपस्थित थे।

 116 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *