भाजपा का गोमियां प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन


विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी ने 16 दिसंबर को गोमियां प्रखंड (Gomian block) कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बोकारो जिला भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव (Bhart yadav) के नेतृत्व में 16 दिसंबर को गोमियां प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत झारखंड सरकार के क्रियाकलापों के प्रति नाराजगी जाहिर किया गया।
मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल स्वर्णकार ने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत चुनाव का कार्यकाल खत्म होने के बावजूद सरकार चुनाव नहीं कराना चाहती। इससे विकास का कार्य थमेगा और अफसरशाही बढ़ेगी।
गोमियां भाजपा के वरीय नेता देवनारायण प्रजापति ने कहा कि झारखंड की स्थिति गर्त में जा रही है। सरकार चिर निद्रा में सोई हुई है। अपराध अपने चरम पर हैं और झारखंड सरकार अपराध नियंत्रण करने में अभी तक असफल रही है। वही किसानों का हाल बेहाल है। धान खरीदी मामले में सरकार देर कर रही है। इससे किसानों की स्थिति बदतर होती जा रही है, और किसान बिचौलियों को अपनी मेहनत की धान कम दाम पर बेचने के लिए मजबूर है। मौके पर भाजपा नेता गुणानंद महतो, विनोद पासवान, डॉ सुरेंद्र राज, विनोद यादव भाजपा नेत्री संध्या रानी, शिव शंकर दुबे, अधिवक्ता राजीव कुमार तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 250 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *