भाजपा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारियों की बैठक संपन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारियों की बैठक एक अप्रैल को बोकारो जिला के हद में ऑफिसर्स क्लब कथारा (Officers Club Kathara) में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम (Program) का शुभारंभ किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, संचालन बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव एवं जिला महामंत्री जय देव राय ने संयुक्त रूप से किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन बोकारो जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने किया।

बैठक में उपस्थित बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा संगठन विस्तार को लेकर कई दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि भाजपा संगठन अनुशासित तरीके से देश में सबसे बड़ा संगठन है।

इसी का परिणाम है कि हाल में संपन्न पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में भाजपा बहुमत से सरकार (Government) बनाने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश में हर ओर केवल भाजपा का ही बोलबाला रहेगा। इसके लिए संगठन को मजबूत होना पड़ेगा। जिसमें संगठन के साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

मौके पर भाजपा (BJP) के झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश भाजपा महामंत्री प्रदीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, धनबाद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, गिरिडीह जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव, गिरिडीह प्रभारी कुमार अमित, बोकारो जिला महामंत्री जय देव राय, जिला महामंत्री संजय त्यागी, बोकारो जिला उपाध्यक्ष कमलेश राय, अनिल स्वर्णकार, आदि।

दिलीप श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, लीला देवी, जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार पप्पू, जिला मंत्री विक्रम पांडेय, गौर रजवार, दशरथ महतो, पूर्व गिरिडीह जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा महिला नेत्री शालिनी वेक्सयार, भाजपा फुसरो मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, चंद्रपुरा मंडल अध्यक्ष राजेश सिन्हा के अलावा कामख्या गिरि, सचिन मिश्रा, मनोज सिंह, दिनेश सिंह, पीयूष आचार्य, अनिल सिंह, आदि।

सूरज लाल नायक, शिव शंकर दुबे, जितेंद्र त्रिपाठी, सत्येंद्र कुमार ओझा, महेश बास्के, घनश्याम डे, बेरमो प्रखंड भाजपा अध्यक्ष संजय प्रसाद, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ यादव, प्रखंड महामंत्री मनोज तिवारी, भैरव महतो, श्याम लोचन सिंह, गौतम राम, इंद्र कुमार झा, आदि।

राजेश कुमार पांडेय, विनय किशोर, बैजनाथ, हरिश्चंद्र सिंह, सनातन सिंह, पन्नालाल, पंकज शेखर, अमलाबाद मंडल मीडिया प्रभारी कुमार प्रमोद, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंचानन महतो, बरमसिया मंडल अध्यक्ष प्रदीप मांझी आदि उपस्थित थे।

 259 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *