जैंतगढ़ में होने वाले संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन को लेकर भाजपा की बैठक

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक एक जून को जगन्नाथपुर कन्या मंडल में मंडल अध्यक्ष राई भूमिज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश पुरी उपस्थित हुए।

उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी केंद्र के नेतृत्व में चलाई जा रही महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पुरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आगामी 15 जून को जैंतगढ़ बाजार स्थित मैदान में आयोजित होगी।

जिसमें जगन्नाथपुर व मझगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होगें। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में रेलवे एवं इस्पात राज्य मंत्री राव साहब धनवे उपस्थित रहेगें। पुरी ने कहा कि मंत्री धनवे अभी तक 26 चुनाव लड़े हैं, जिसमें 25 पर उन्होने जीत हासिल की है।

उनका अनुभव सभी कार्यकर्ता को प्राप्त होगा। आने वाले 2024 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सभी सीटें भाजपा जितेगी। उक्त कार्यक्रम के निमित्त संयोजक युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन झा तथा जिला महामंत्री गौतम महतो को सह संयोजक बनाया गया।

बैठक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंगल सिंह गिलुवा, चुनाव प्रबंधन समिति जिला सह संयोजक मंजीत कोड़ा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभु हाजरा, मंत्री साहु पुरती, मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष चर्चिल केराई, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पुरती, आदि।

युवा अध्यक्ष हरिश तांती, गौतम महतो, सत्यनारायण रजक, रानी तिरिया, उषा हेस्सा, मंगल गोप, संजय बारिक, कार्तिक गोप, श्रवण शर्मा, पिंटु सिंह, चैतन्य गोप, कैलाश दास, चंद्रमोहन गोप, अशोक पान, अश्वनी चातर, प्रदीप रजक, रवि दास, रमेश सोलांकी आदि उपस्थित थे।

 137 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *