भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक वृक्ष माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन

महिला कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर ली रक्षा की शपथ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा को-ऑपरेटिव मंडल द्वारा 30 जून को एक वृक्ष माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां उपस्थित महिलाओं ने दर्जनों वृक्ष लगाकर उसकी रक्षा की शपथ ली। साथ हीं महिला मोर्चा के दर्जनों महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

बोकारो के सेक्टर टू स्थित अंबे गार्डन में आयोजित एक वृक्ष माँ के नाम कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी अर्चना सिंह, बोकारो जिला कार्यक्रम संयोजक सह महिला मोर्चा जिला महामंत्री बबिता शर्मा, को-ऑपरेटिव मंडल अध्यक्षा वर्षा चौधरी, वरीय उपाध्यक्ष मंजु सिंह, सुनीता प्रसाद, पुनम, रुबी, मीरा, रंजू, रिशु, कबिता, रेखा, सुचिता सहित दर्जनों महिला उपस्थित थी।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी अर्चना सिंह ने कहा कि वृक्ष माँ के समान है। जो हमेशा फल अथवा माँ की आँचल के समान छाँव देने का काम करती है। यह अनेक प्रकार से सदैव मानव जीवन की रक्षा करती है। वृक्ष से हमें कभी हानि नहीं हो सकता है।

को-ऑपरेटिव मंडल वरीय उपाध्यक्ष मंजु सिंह ने कहा कि सभी को अपने आसपास के खाली जगहों पर वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए, ताकि विश्व स्तर पर बिगड़ती पर्यावरण से मानव जीवन की रक्षा संभव हो सके। उन्होंने वृक्षों के महत्व तथा उससे होनेवाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने यहां कुल 27 फलदार तथा जनोपयोगी वृक्ष लगाए। साथ ही उन वृक्षों की रक्षा करने की शपथ ली।

ज्ञात हो कि भाजपा महिला मोर्चा को-ऑपरेटिव मंडल द्वारा क्षेत्र में लगातार वृक्षारोपण कर आमजनों में वृक्षों के प्रति जागरूकता लाने में लगी है। इसी क्रम में इससे पूर्व बीते 27 जून को सेक्टर टू काली मंदिर प्रांगण में भी वृक्षारोपण किया गया था। जिसमें को-ऑपरेटिव मंडल अध्यक्षा वर्षा चौधरी की अध्यक्षता तथा बबिता शर्मा के संयोजन में उपस्थित महिलाओं द्वारा दर्जनों फलदार तथा उपयोगी वृक्ष लगाया गया था।

 146 total views,  19 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *