भाजपा नेत्री ने किया रन फॉर गिरिडीह का आयोजन

जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों पर जमकर भड़की भाजपा नेत्री

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। दो महान वैज्ञानिकों की भूमि गिरिडीह में 24 दिसंबर को रन फॉर गिरिडीह का आयोजन किया गया। भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार के आह्वान पर इस दौरान काफी संख्या में युवाओं की भीड़ जुटी और एक साथ दौड़ी।

झंडा मैदान में हुए इस रन फॉर गिरिडीह में हर कोई दौड़ा। लेकिन मकसद जिले के अलग-अलग दलों के जनप्रतिनिधियों को जगाने का रहा, कि वो ठेकेदारी, जमीन के अवैध कारोबार और खुद के विकास से हटकर तपोभूमि के विकास के लिए जागे। डेवलमेंट का काम उलझाने वाले लापरवाह अधिकारियों को भी सबक सीखाएं।

पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी के जंयती के मौके पर हुए रन फॉर गिरिडीह में शामिल महिलाओं से लेकर युवाओं ने उत्साह दिखाया और दौड़ लगाया।

इससे पूर्व स्थानीय झंडा मैदान में इसकी शुरुआत पूर्व पीएम वाजपेई के तस्वीर पर श्रद्धाजंलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद हस्ताक्षर अभियान चला। रन फॉर गिरिडीह की शुरुआत भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार, गुड्डु यादव, सोना प्रकाश, मनीष विनायक, अरुण गुप्ता और गौतम भदानी ने गुब्बारा उड़ाकर और हरी झंडी दिखाकर किया।

इस दौरान प्रतियोगिता के रुप में हुए रन फॉर गिरिडीह को लेकर भाजपा नेत्री शालिनी ने कहा कि कई दशकों से पूरा जिला उपेक्षित है। जबकि दो महान वैज्ञानिकों की कर्मस्थली रही है गिरिडीह। जहां कई बड़े शोध हुए और केन्द्र सरकार की संस्था का स्थापना हुआ।

इतने सालों बाद भी गिरिडीह ना तो रेल सुविधा से जुड़ पाया, और ना ही हवाई मार्ग के सुविधा से कनेक्टिविटी हो पाया है। सिर्फ ठेकेदारी और जमीन के कारोबार तक सीमित हो कर रह गया है। इतना ही भाजपा नेत्री ने रन फॉर के माध्यम से कई राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों पर जमकर भड़ास भी निकाली।

इधर प्रतियोगिता में रन फॉर गिरिडीह को अलग-अलग समूह में बांटा गया था। जिसमें पुरुष वर्ग के बीच छह किलोमीटर की दौड़ में शामिल प्रतिभागी में पहले स्थान पर राजन कुमार रहे। जबकि दुसरे स्थान और तृतीय स्थान पर धीरज सिंह और मोहम्मद शादाब रहे।

इसी तरह महिला समूह में पहले स्थान पर आशा कुमारी, दुसरे स्थान पर प्रीति कुमारी और तीसरे स्थान पर प्रीति वर्मा रही। तीन किमी दौड़ में महिला समूह मे पहले स्थान पर प्रियंका, दुसरे और तृतीय स्थान पर ऐश्वर्या और वर्षा कुमारी रही।

अंडर 16 में पहले स्थान पर ज्योत्सना, दुसरे और तीसरे स्थान पर अनुशा और मानषी रही। रन फॉर गिरिडीह को सफल बनाने में उत्कृष पांडेय, शिवपूजन कुमार, अमन सिन्हा, सुदीप कुमार ने महत्पूर्ण भूमिका निभाया।

 138 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *