भाजपा नेता ने बेरमो में बांटे कंबल और किसानों के बीच हसुआ

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो में बढ़ रही ठंड से गरीबों को बचाने के लिए रांची से चलकर आए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने 20 नवंबर को जगह-जगह कंबल और धान काटने के लिए किसानों के बीच हसुआ का वितरण किया।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता सिंह ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुरा प्रखंड के हद में घटियारी और बेरमो प्रखंड के हद में जरीडीह पश्चिमी पंचायत के जरीडीह बस्ती वार्ड क्रमांक 3 में एक सौ से अधिक कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी अपने निजी मद से गरीबों के बीच 5000 कंबल वितरण करना है।

मौके पर जरीडीह पश्चिमी पंचायत की मुखिया देवंती कुमारी द्वारा यहां के बेरोजगार युवकों और युवतियों को रोजगार देने की मांग पर भाजपा नेता राजेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेरोजगार युवक और युवतियों को रोजगार देने का चुनावी घोषणा किए थे, आदि.

लेकिन यह सरकार अपनी घोषणा पूरी नहीं कर जनता और बेरोजगार युवक-युवतियों, महिलाओं और जनमानस को ठगने का काम किया है। इसलिए कहा जा सकता है कि झारखंड में ठग की सरकार चल रही है।

उन्होंने कहा कि पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार करने के कारण मुख्यमंत्री सोरेन पर ईडी की तरह-तरह की जांच चल रही है। इस सरकार के प्रति पूरे झारखंड में असंतोष व्याप्त है। इस सरकार से जनता ऊब चुकी है।

भाजपा ने जनता की मांग पर आगामी 23 नवंबर को बोकारो में हेमंत सोरेन हटाओ, झारखंड बचाओ आक्रोश महारैली करने जा रही हैं। जिसमें हजारों भाजपा कार्यकर्ता और जनता शामिल होकर हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो नारा को बुलंद करेगी।

सिंह ने कहा कि आने वाले समय में जनता हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकेगी। मौके पर जरीडीह बाजार में मुखिया देवंती कुमारी, वार्ड सदस्य लुकेश कुमार महतो, भाजपा नेता चौरसिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

जबकि घटियारी में राजेश चौरसिया, कृष्णा पांडेय, रोमित राजेश, कैलाश सिंह, चंदन सिंह, कुदन कुमार, मनोजित मांझी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 154 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *