Advertisement

भाजपा नेता ने पांच सौ जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती सर्दी को देखते हुए भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने 5 जनवरी को फुसरो नप क्षेत्र के सुभाषनगर स्थित आवासीय कार्यालय में कंबल का वितरण किया। भाजपा नेता सिंह ने फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के 500 जरूरतमंदों को गर्म कम्बल तथा नव वर्ष का कैलेंडर दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता सिंह ने कहा कि गरीब, असहाय तथा जरूरतमंदों को कंपकपाती ठण्ड से बचाव को लेकर उनके द्वारा कम्बल का वितरण किया गया है, ताकि क्षेत्र के गरीब गुरबो की ठंड से बचाव हो सके।

मौके पर उपस्थित भाजपा फुसरो मंडल के नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी और निवर्तमान महामंत्री दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ रही ठण्ड के प्रकोप से बचाव के लिये भाजपा परिवार गरीबों के लिए कृत संकल्पित है।

वक्ताओं ने कहा कि शीतलहर और ठंड से बचाव के लिए भाजपा नेता सिंह ने सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर सराहनीय कार्य किया है। कम्बल पाकर जरूरतमंद रहिवासियों के चेहरे खिल उठे। गरीब जरूरत मंदों ने कम्बल पाकर राहत महसूस की साथ ही भाजपा नेता सिंह को दुआएँ दी।

इस अवसर पर सिंह द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेताओ को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यहां मदन वर्मा, चंदन राम, रामू तांती, मनोज कुमार, धनेश्वर सिंह, पुष्पा देवी, गीता देवी, कुंती देवी, आर एस तिवारी, गोलु कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *