भाजपा नेता ने मरीजों के बीच फल वितरित कर मनाया पूर्व पीएम का जन्मदिन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अस्पतालों में मरीजों के बीच फल का वितरण भी किया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न दिवंगत अटल बिहारी बाजपेयी के अवसर पर बीते 25 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो-फुसरो के अनुमंडलीय अस्पताल में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने फल वितरण किया।

उन्होंने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। सिंह ने कहा कि बाजपेयी जी किसानों और नौजवानों के प्रति बहुत चिंतित रहते थे। वे कार्यकर्ताओं का सम्मान करते थे।

 137 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *